By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : दून मेडिकल कॉलेज को मिली तीन फैकल्टी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : दून मेडिकल कॉलेज को मिली तीन फैकल्टी…
उत्तराखंडशिक्षा

देहरादून : दून मेडिकल कॉलेज को मिली तीन फैकल्टी…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/03 at 1:54 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

 

कॉलेज में दो मेडिकल ऑफिसर भी हुये नियुक्त

देहरादून : 03 अगस्त 2024

हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के बाद अब राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में भी विभिन्न संकायों की तीन फैकल्टी तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। कॉलेज में मेडिकल फैकल्टी व मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति से चिकित्सा शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन संबंधी गतिविधियों में तेजी आयेगी साथ ही मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।

 

 

प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी की कमी को दूर करने के प्रयास राज्य सरकार द्वारा लगातार किये जा रहे हैं। जिसके तहत राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में विभिन्न संकायों में रिक्त पदो के सापेक्ष तीन असिस्टेंट प्रोफेसर तथा दो मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति को राज्य सरकार ने मंजूरीप्रदान की है। जिसमें एनाटॉमी विभाग के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. राजेश कुमार मौर्य, एनेस्थिसियालॉजी में डॉ. गुंजन विश्नोई तथा ऑब्स एंड गायनी में डॉ. शैलजा निमेश्वरी शामिल है।

 

 

इसी प्रकार बर्न यूनिट में मेडिकल ऑफिसर के पद पर डॉ. मनीष कुमार तथा डॉ. रिशा भारती शामिल है। सभी अभ्यथियों का चयन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में गठित साक्षात्कार समिति ने वॉक-इन-इंटरव्यू के माध्यम से किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को संविदा के आधार पर मेडिकल कॉलेज में नियुक्ति प्रदान की गई है। चयनित फैकल्टी तथा मेडिकल ऑफिसर को तीन वर्ष अथवा उक्त पदों पर नियमित नियुक्ति होने तक जो भी पहले हो के लिये नियुक्त किया गया है। मेडिकल फैकल्टी व मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति से दून मेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक कार्यक्रमों को गति मिलेगी साथ ही सम्बद्ध चिकित्सालय में मरीजों को भी बेहतर उपचार मिल सकेगा।

 

इससे पहले सरकार द्वारा हल्द्वानी मेडिल कॉलेज में एक दर्जन फैकल्टी तथा श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में चार मेडिकल फैकल्टी तथा दो कैज्युअल्टी मेडिकल ऑफिसर को नियुक्ति दी गई।

 

बयान-

 

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों को बेहतर करने के क्रम में दून मेडिकल कॉलेज में भी संकाय सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। जिसका लाभ मेडिकल छात्र-छात्राओं सहित अस्पताल में आने वाले मरीजों को अवश्य मिलेगा।

You Might Also Like

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

बड़ी खबर : रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू झांसी से गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma August 3, 2024 August 3, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरेला पर्व के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया…
Next Article एक असाधारण और अकल्पनीय रेस्क्यू : श्री केदारनाथ-तोशी त्रिजुगीनारायण पैदल मार्ग रेस्क्यू, video…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राजवीर सिंह खत्री ने दीपावली एवं भाई दूज पर क्षेत्रवासियों और प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नीरज कश्यप ने दीपावली एवं भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
breaking November 7, 2026
अनिल कुमार की ओर से क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दीपावली और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
नगीना रानी ने दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
करतार नेगी ने दीपावली और भाई दूज पर क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
उत्तराखंड November 7, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?