By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : अपराधियों के लिये अपराध कर पुलिस की गिरफ्त से बचना हुआ नामुमकिन…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : अपराधियों के लिये अपराध कर पुलिस की गिरफ्त से बचना हुआ नामुमकिन…
उत्तराखंडक्राइम

देहरादून : अपराधियों के लिये अपराध कर पुलिस की गिरफ्त से बचना हुआ नामुमकिन…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/06 at 1:03 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

 

 

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

अपराधियों के लिये अपराध कर दून पुलिस की गिरफ्त से बचना हुआ नामुमकिन।

 

डोईवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा।

 

बहू ने ही रची सास की हत्या की साजिश, हत्यारो को दे डाली सास की सुपारी,

 

दून पुलिस द्वारा 12 घन्टे की अल्पावधि मे किया हत्या की घटना का खुलासा

 

मुख्य षडयन्त्रकारी मृतक महिला की बहु सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

डोईवाला  : 05.06.2024 को वादी श्री जगदेव सिंह पुत्र हरजीत सिंह, निवासी निकट फनवैली रेशम माजरी, डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी माता श्रीमती कुलदीप कौर उम्र- 55 वर्ष, जो घर के आँगन मे सो रही थी, की उन्ही की दुकान पर काम करने वाले आवेश अंसारी उर्फ छोटू तथा 02 अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गला घोटकर हत्या कर दी गयी है, प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर तत्काल मु0अ0स0 181/24 धारा 302 भादवि* का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

 

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा उनके सम्भावित स्थानो पर दबिश दी गई।

 

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप 05-06-2024 को घटना को अजांम देने वाले अभियुक्तों (1)- आवेश अंसारी उर्फ छोटू पुत्र शेर अली उम्र 20 वर्ष (2) -सोनू पुत्र कृष्णपाल उम्र 18 वर्ष (3) – राहुल पुत्र अशोक उम्र 18 वर्ष सभी निवासीगण ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को जनपद हरिद्वार ग्राम बसेडी बस अड्डे से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तो के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मो0सा0 सं0-यू0के0-08- एटी -6110 को सीज किया गया।

 

पूछताछ में अभियुक्तो द्वारा बताया कि मृतका कुलदीप कौर की पुत्रवधु ज्योति उर्फ डिम्पी उम्र 24 वर्ष पत्नी जगदेव सिंह निवासी निकट फनवैली रेशम माजरी थाना डोईवाला देहरादून द्वारा अपनी सास की हत्या करने हेतु उक्त अभियुक्तो को सुपारी (कान्ट्रेक्ट किलिंग) दी गयी थी, जिस पर अभियुक्ता ज्योति उर्फ डिम्पी को उसके आवास फनवैली रेशम माजरी थाना डोईवाला से गिरफ्तार किया गया।

मुकदमा उपरोक्त मे गिरफ्तारी अभियुक्तगण होने पर विवेचक द्वारा धारा 120बी भादवि की वृद्धि की गयी।

विवरण पूछताछः- पूछताछ में अभियुक्त आवेश अंसारी उर्फ छोटू द्वारा बताया कि वह पिछले 6-7 महीने से जगदेव सिंह की वर्कशॉप पर मैकेनिक का कार्य करता है तथा वह जगदेव सिंह के घर पर ही रहता है तथा जगदेव सिंह की पत्नी ज्योति उर्फ डिम्पी को उसने धर्म बहन बनाया था, मृतका कुलदीप कौर द्वारा अपनी पुत्रवधु ज्योति उर्फ डिम्पी को लगातार प्रताडित किया जाता था।

तथा उसे भी कुलदीप कौर परेशान करती थी, जिससे परेशान होकर ज्योति उर्फ डिम्पी ने अपनी सास कुलदीप कौर को जान से मारने के लिये अभियुक्त आवेश अंसारी को 01 लाख रूपये देना तय किया और अभियुक्त आवेश ने अपने ही गाँव के दो लडके सोनू तथा राहुल के साथ मिलकर उनसे 10-10 हजार रू0 तय कर ज्योति उर्फ डिम्पी के साथ मिलकर कुलदीप कौर को मारने की योजना बनायी तथा 04.06.2024 को अभियुक्त आवेश अंसारी अपने साथी सोनू तथा राहुल के साथ जगदेव सिंह के घर गया, जहां ज्योति उर्फ डिम्पी ने उनको सहयोग दिया तथा आंगन मे सो रही कुलदीप कौर का तकिया से मुंह दबाया और उसके अजेत होने तथा अन्य लोगो के उठने पर अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:

(1)- आवेश अंसारी उर्फ छोटू पुत्र शेर अली निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

(2)-सोनू पुत्र कृष्णपाल निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 18 वर्ष

(3)-राहुल पुत्र अशोक निवासी ग्राम बसेडी कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार उम्र 18 वर्ष

(4)-ज्योति उर्फ डिम्पी पत्नी जगदेव सिंह, निवासी निकट फनवैली रेशम माजरी, डोईवाला देहरादून उम्र 24 वर्ष

 

पुलिस टीम

01- प्रभारी निरीक्षक डोईवाला विनोद सिंह गुसाई

02- व0उ0नि0 दीपक सिंह रावत

03- उ0नि0 देवेश खुगसाल

04- हे0का0 देवेन्द्र नेगी

05- हे0का0 प्रवीण सिन्धु

06- कानि0 हँसराज सिंह

07- कानि0 धर्मेन्द्र नेगी

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala news
Aarti Verma June 6, 2024 June 6, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सहस्त्रताल सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन संपन्न : रेस्क्यू कर कुल 13 लोगों को सुरक्षित बचाया गया,9 ट्रैकर्स की मौत…
Next Article युवको को नौकरी के नाम पर विदेश ले जाकर बंधक बनाए जाने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कार्यवाही के लिए दिये थे निर्देश…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?