By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : नेशनल गेम्स ने बढ़ाया CM धामी का सियासी कद…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : नेशनल गेम्स ने बढ़ाया CM धामी का सियासी कद…
उत्तराखंड

देहरादून : नेशनल गेम्स ने बढ़ाया CM धामी का सियासी कद…

Aarti Verma
Last updated: 2025/02/15 at 5:59 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

नेशनल गेम्स ने बढ़ाया सीएम धामी का सियासी कद

उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी तो समापन पर शाह ने थपथपाई पुष्कर की पीठ

देहरादून : छोटे से राज्य उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन कराने के बाद शीर्ष नेतृत्व के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कद भी बढ़ गया है। देश के सभी राज्यों के अलावा खिलाड़ियों की उत्तराखंड पर नजर थी।

भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल कराना इतना आसान नहीं था लेकिन युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी और देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को न केवल राष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार करवाया बल्कि शीर्ष नेतृत्व को भरोसा देने में सफल रहे कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं है, इसे खेलभूमि भी बनाया जा सकता है। इसी आत्मविश्वास के चलते उत्तराखंड पहले आयोजन में ही पदकों का शतक बनाने में कामयाब रहा।

राष्ट्रीय खेलों के समापन पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम धामी की जमकर तारीफ की। कहा कि पदक तालिका में उत्तराखंड 25वें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंच गया। कहा कि 16 हजार खिलाड़ियों को छोटे राज्य में एकत्रित करना आसान काम नहीं था।

38वें राष्ट्रीय खेल की सफल मेजबानी से उत्तराखंड की वाहवाही पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सीएम की इको फ्रेंडली प्रैक्टिसेज और इको फ्रेंडली खेल को धरातल पर उतारने के लिए भी तारीफ की।

राजनीतिक गलियारों में देश के पीएम और गृहमंत्री को ऐसे आयोजनों में बुलाकर सीएम धामी ने न केवल अपना कुशल नेतृत्व दिखाया बल्कि देशभर में उत्तराखंड का डंका भी बजाया।

इससे पहले शुभारंभ मौके पर प्रधानमंत्री भी धामी की पीठ थपथपा गए थे। 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में राष्ट्रीय खेल का शुभारंभकरते हुए मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई थी। उन्होंने खेलों के साथ सीएम के यूसीसी लागू करने, शीतकालीन यात्रा पर पहल और प्लास्टिक मुक्त अभियान की तारीफ की।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील

नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Minister Amit shah, Pm modi
Aarti Verma February 15, 2025 February 15, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article गृहमंत्री के मार्गदर्शन से प्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह: महाराज
Next Article रुड़की: रोडवेज बस स्टैंड के पास दुकान में लगी आग, फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
उत्तराखंड November 6, 2026
उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड November 6, 2026
विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील
उत्तराखंड November 6, 2026
नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड November 6, 2026
देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड November 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?