By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : ट्रक चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : ट्रक चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा…
उत्तराखंडक्राइम

देहरादून : ट्रक चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा…

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/15 at 11:02 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

रिपोर्टर : आरती वर्मा 

 

ट्रक के मालिक ने ही रचा ट्रक चोरी की घटना का षडयंत्र।

 

ट्रक मालिक सहित कुल 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

अभियुक्तगणो की निशानदेही पर चोरी हुए ट्रक का इंजन किया बरामद।

 

अभियुक्तों द्वारा ट्रक चोरी कर उसका कटान किया जाना किया स्वीकार।

 

लोन की किस्तों को चुकाने से बचने के लिए ट्रक मालिक ने रचा था ट्रक चोरी का षड्यंत्र

 

कोतवाली पटेलनगर

 

घटना का विवरण:–12-06-2024 को थाना पटेलनगर पर वादी आसिफ सोहेल पुत्र शौकत अली निवासी गोरखपुर पोस्ट बडोवाला थाना पटेलनगर द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि 05-06-2024 की रात्रि को उनके द्वारा अपना ट्रक सं0: यू0के0-07-सीडी-2754 (डम्पर 12 टायरा) ट्रांसपोर्टनगर मे खडा किया था, अगली सुबह जब ट्रक ड्राईवर उक्त स्थान पर ट्रक लेने गया तो ट्रक वहाँ पर नही मिला, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है। घटना के सम्बन्ध मे थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0 383/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।

 

घटना के अनावरण, अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास के लोगो से घटना के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गयी, इसके अतिरिक्त घटना स्थल के आस-पास तथा आने-जाने वाले रास्तों पर लगे लगभग 2600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक किया गया, साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया।

 

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों से ट्रक मालिक आसिफ सोहेल तथा उसके 02 अन्य सहयोगियों सोनू कुमार तथा बिलाल का उक्त घटना में संलिप्त होना प्रकाश में आया, जिस पर तीनों व्यक्तियों से कडाई से पूछताछ की गई तो तीनों व्यक्तियों द्वारा षडयंत्र के तहत ट्रक को चोरी किया जाना स्वीकार किया गया, तीनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त ट्रक को चोरी करने के उपरान्त उनके द्वारा ट्रक को कटवा दिया गया, जिसका इंजन उनके द्वारा गदेवड़ा नया शहर पुल के समीप नहर किनारे झाडियो मे छुपा रखा है।

 

अभियुक्तों की निशानदेही पर 15-06-24 को उक्त चोरी ट्रक के इंजन नं0-जेबीपीजेड 500310 को गंदेवड़ा नया शहर पुल के समीप नहर किनारे झाडियो से बरामद करते हुए तीनों अभियुक्तों 01- सोनु कुमार पुत्र विक्रम पाल 02- बिलाल पुत्र निन्ना तथा 03-आसिफ सोहेल पुत्र सौकत अली को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगणो को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

 

पूछताछ का विवरण : पूछताछ में मुख्य अभियुक्त आसिफ सोहेल ने बताया की काफी समय से उसका काम ठीक नहीं चल रहा था जिससे उस पर काफी अधिक कर्जा हो गया था तथा वो ट्रक की लोन की किश्तें नही चुका पा रहा था, जिस कारण उस पर लोन की किश्तें चुकाने का भारी दबाव था। इसी कारण देनदारों तथा लोन की किश्तें चुकाने से बचने के लिए उसके द्वारा ट्रक चोरी की घटना का षड्यंत्र रचा गया था।

 

नाम पता अभियुक्त

01- सोनु कुमार पुत्र विक्रम पाल निवासी वर्तमान पता हरवंशवाला सीमाद्वार जनपद देहरादून स्थाई पता डिफेन्स कालोनी पौंटा जिला पौंटा जनपद सिरमौर हिमाचल प्रदेश उम्र-39 वर्ष ।

02- बिलाल पुत्र निन्ना निवासी ग्राम सिकन्दरपुर पोस्ट ऑफिस सहारनपुर थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर उम्र 58 वर्ष ।

03- आसिफ सोहेल पुत्र सौकत अली निवासी ग्राम गोरखपुर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष ।

 

बरामदगी का विवरण:-

ट्रक संख्या-यू0के0-07-सीडी- 2754 (डम्पर 12 टायरा) का इंजन नं0: जेबीपीजेड 500310

 

पुलिस टीम:-

1-उ0नि0 विजय प्रताप राही, चौकी प्रभारी आईएसबीटी कोतवाली पटेलनगर

2-उ0नि0 धनीराम पुरोहित

3-हेड कानि0 मनोज कुमार

4-हेड कानि0 सुनीत कुमार

5-कानि0 रवि शंकर झा

6-कानि0 अरशद अली

7-कानि0 आबिद अली

8-कानि0 हितेश कुमार

9-कानि0 सूरज सिह राणा

10-कानि0 सन्दीप कुमार

You Might Also Like

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 15, 2024 June 15, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article यहां रेस्टोरेंट में जाँच करने पर 2.800kg सांभर शेड्यूल-१ का कटा हुआ मांस बरामद
Next Article ईद-उल-अजहा के पर्व के दृष्टिगत SSP देहरादून द्वारा पर्व के दौरान शांति बनाए रखने हेतु सीएलजी मेम्बर व पीस कमेटी के सदस्यो के साथ गोष्ठी आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?