By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून : प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को दी 9 नई सौगातें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून : प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को दी 9 नई सौगातें
उत्तराखंड

देहरादून : प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश को दी 9 नई सौगातें

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/26 at 4:26 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

 

– पांच जिलों में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट, हरिद्वार में सीएचसी का उद्घाटन

– श्रीनगर में ट्रांजिट हास्टल और रुद्रपुर अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लाक का शिलान्यास

– बदरीनाथ और केदारनाथ में खुलेंगे 50 बेड के अस्पताल : डा. धन सिंह रावत

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के राजकोट से 25 फरवरी को उत्तराखंड के लिए नौ चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री ने प्रदेश के पांच जिलों में ब्लाक पब्लिक हेल्थ यूनिट और हरिद्वार में अर्बन सीएचसी का उद्घाटन किया।

इसके अलावा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक और उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इन सेवाओं पर 36 करोड़ 26 लाख़ की लागत आई है।

इस मौके पर देहरादून के एक निजी होटल में स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्चुअल उद्घाटन और शिलान्यास का प्रसारण जिलास्तर पर पर भी किया गया। वर्चुअल कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य संबंधी एक किट का उद्घाटन भी किया।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रदेश को नौ नई सौगात दी हैं। इसके तहत डाक्टरों को आवास भी दिये जाएंगे। उन्होंने खाद्य विभाग के लिए दो वाहनों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से उत्तराखंड के विकास के लिए जितनी भी धनराशि मांगी गयी है। केंद्र सरकार ने हरसंभव मदद की है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ में 50-50 बेड के अस्पताल संचालित करने जा रहे हैं। एयर एम्बुलेंस के लिए भी केंद्र सरकार ने मदद दे दी है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हरिद्वार मेडिकल कालेज लगभग तैयार हो चुका है और दो अन्य मेडिकल अगले दो साल में बनकर तैयार हो जाएंगे। स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा राजकोट से वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड के 08 परियोजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-अभिम) के तहत जनपद उत्तरकाशी के पुरोला, नैनीताल के भवाली, रुद्रप्रयाग के जखोली, बागेश्वर के कपकोट और चंपावत के बाराकोट में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बी.पी.एच.यू.) एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के तहत जनपद हरिद्वार में अर्बन सीएचसी का लोकार्पण किया। यह परियोजनाएं 13 करोड़ 93 लाख रुपये़ की लागत से स्वास्थ्य इकाइयां निर्मित की गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पीएम-अभिम के अंतर्गत जनपद उधम सिंह नगर स्थित जिला चिकित्सालय रुद्रपुर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक एवं एन.एच.एम. के अंतर्गत जनपद पौड़ी स्थित उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण हेतु शिलान्यास किया गया। इस पर 22.33 करोड़ की लागत आने की संभावना है।

स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने बताया कि पीएम नरेन्द्र मोदी भौतिक रुप से गुजरात के राजकोट से देश के 25 राज्यों को 11,391.79 करोड़ की लागत से तैयार स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात दी है। जिसमें उत्तराखंड के स्वास्थ्य इकाइयों सहित देश भर में नए एम्स, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज के अलावा आईसीएमआर की शोध यूनिट और खाद्य सुरक्षा को लेकर अनुसंधान प्रयोगशालाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया।


इस मौके पर विधायक खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक दिलीप सिंह रावत, संयुक्त सचिव स्वास्थ्य भारत सरकार इंद्राणी कौशल, स्वास्थ्य निदेशक डा. विनीत शाह, एमडी एनएचएम स्वाति भदोरिया, निदेशक स्वास्थ्य डा. भागीरथी जोशी,

देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय जैन, अपर निदेशक स्वास्थ्य पौड़ी डा शिखा जंगपांगी, अमर मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डा. दिनेश चौहान, डा. वंदना सेमवाल, आईईसी प्रभारी अधिकारी डा. अजय नगरकर, अनिल सती, स्वास्थ्य विभाग और एनएचएम के अधिकारी और कर्मचारी समेत नर्सिंग कालेज और स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma February 26, 2024 February 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article पशु का अवैध कटान करने वाले 04 व्यक्तियों को सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article देहरादून में गुलदार का आतंक, 10 साल के मासूम को बनाया शिकार, मौत से कोहराम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?