By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: विभागीय मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > विभागीय मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश…
उत्तराखंड

विभागीय मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/07/12 at 11:47 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

लोक पर्व हरेला पर शिक्षा विभाग रोपेगा दो लाख पौधे

 

कहा, छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति करें जागरूक

 

देहरादून : 12 जुलाई 2024 प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में लोक पर्व हरेला को वृहद स्तर पर मनाया जायेगा। हरेला पर्व पर सभी विद्यालयों में 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। इसके लिये प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 5-5 जबकि हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में 10-10 पौधे अनिवार्य रूप से रोपे जायेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं संर्द्धन को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

 

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि लोकपर्व हरेला को प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर विभाग द्वारा 2 लाख से अधिक पौधों का वृक्षारोपण किया जायेगा। सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को उद्यान विभाग, वन विभाग एवं विभिन्न एनजीओ से समन्वय स्थापित कर विद्यालयों में वृक्षारोपण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने कहा कि सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों सहित समस्त छात्र-छात्राएं अपने-अपने विद्यालयों एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण करेंगे।

 

जिसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 5-5 जबकि हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में 10-10 फलदार व छायादार पौधे अनिवार्य रूप से रोपे जायेंगे। जिनमें बेल, अमरूद, जामुन, आंवला, संतरा, माल्टा, नींबू, खुमानी, चुल्लू सहित स्थानीय जलवायु के अनुरूप वृक्ष लगाये जायेंगे। इसके साथ ही रोपे गये पौधों के संरक्षण व संवर्द्धन के लिये विद्यालय स्तर पर उचित प्रबंधन किया जायेगा।

 

इसके अलावा हरेला पर पर्यावरण संरक्षण एवं संर्द्धन को लेकर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी जिसमें निबंध, कला, पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद, भाषण आदि शामिल है। उन्होंने ने कहा कि एनईपी-2020 के प्रावधानों के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन से संबंधित अध्याय शीघ्र ही पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।

You Might Also Like

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma July 12, 2024 July 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने अपने पति की हत्या करने पर महिला सहित प्रेमियों को आजीवन कारावास की सजा…
Next Article मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?