By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मेडिकल कॉलेजों की लागत बढ़ने पर विभागीय मंत्री नाराज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मेडिकल कॉलेजों की लागत बढ़ने पर विभागीय मंत्री नाराज
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मेडिकल कॉलेजों की लागत बढ़ने पर विभागीय मंत्री नाराज

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/02 at 5:02 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

मेडिकल कॉलेजों की लागत बढ़ने पर विभागीय मंत्री नाराज

कहा, विभागीय अधिकारी नियमित रूप से करें निर्माण कार्यों की मॉनिटिरिंग

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य नियत समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश

देहरादून, 02 जुलाई 2025
चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की बढ़ती लागत पर विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कॉलेजों के निर्माण में हो रही देरी पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुये विभागीय अधिकारियों को नियमित मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों हरिद्वार, रूद्रपुर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों को लेकर पॉवर प्वाइंट प्रस्तुतिकरण दिया गया। विभगाय मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों की लागत में लगातार बढ़ोत्तरी किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुये कार्यदायी संस्थाओं व विभागीय अधिकारियों की जमकर खिंचाई की।

डॉ. रावत ने कहा कि कार्यदायी संस्थाओं को डीपीआर बनाते समय भवन निर्माण के मानकों को ध्यान में रखते हुये आंगणन तैयार करना चाहिये तथा अनुबंध के अनुरूप नियत समय पर कार्यों को पूर्ण भी करना चाहिये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पुनर्गांणन प्रस्तुत करने को सैद्धांतिजक रूप से गलत बताया। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक ओर निर्माण कार्यों को पूर्ण करने में अधिक समय लगता हैं वहीं सरकार को भी अधिक बजट खर्च करना पड़ता है। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार की परम्परा को समाप्त करने को कहा।

डॉ. रावत ने विभागीय अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिये किये निर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार करने से लेकर कार्य पूर्ण होने तक नियमित मॉनिटिरिंग करें। समीक्षा बैठक में विभागीय मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिये 200 नाली अतिरिक्त भूमि क्रय की जायेगी ताकि कैम्पस का विस्तार किया जा सके, साथ ही मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालय को जोड़ने के लिये वैकल्पिक मार्ग की भी व्यवस्था की जायेगी। इस संबंध में उन्होंने सचिव स्वास्थ्य को शीघ्र जिलाधिकारी अल्मोड़ा के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित कर भूमि व वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि मेडिकल कॉलेजों के जो भवन एवं छात्रावास बनकर तैयार हो गये हैं उनको विधिवत रूप से हैंडओवर कर लिया जाय।

बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार, प्रबंध निदेशक जल निगम रणवीर सिंह चौहान, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. गीता जैन, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज डॉ. सी.पी. भैसोड़ा, प्राचार्य पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज डॉ. ए.के. आर्य, प्राचार्य हरिद्वार मेडिकल कॉलेज डॉ. रंगील सिंह रैना, प्राचार्य रूद्रपुर मेडिकल कॉलेज डॉ. के.एस. शाही, उप सचिव जसविंदर कौर, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. एस. बिष्ट एवं विभागीय अधिकारियों के अलावा कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ व पेयजल निर्माण निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…

दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा

UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे

देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma July 2, 2025 July 2, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
Next Article नदी में जलस्तर बढ़ने से 11 मजदूर फंसे, रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…
उत्तराखंड October 17, 2026
दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा
उत्तराखंड October 16, 2026
UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड October 16, 2026
देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…
उत्तराखंड October 16, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?