By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: धामी सरकार सख्त: अपात्र को आवास योजना का लाभ देने वालों पर होगी कार्रवाई
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > धामी सरकार सख्त: अपात्र को आवास योजना का लाभ देने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड

धामी सरकार सख्त: अपात्र को आवास योजना का लाभ देने वालों पर होगी कार्रवाई

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/31 at 1:53 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

सीएम धामी के निर्देश, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ई.डब्ल्यू.एस (शहरी) आवासों का लाभ जिन लोगों को दिया गया है, उनका पुनः सत्यापन किया जाए

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में आवास विभाग की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ई.डब्ल्यू.एस (शहरी) आवासों का लाभ जिन लोगों को दिया गया है,

उनका पुनः सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि योजना का लाभ सिर्फ पात्र लोगों को ही मिले। गलत तरीके से योजना का लाभ लेने वाले और देने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आगे जो भी आवास आवंटन किए जाएं, यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल पात्र लोगों को ही मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अंतर्गत विभिन्न शहरों के मास्टर प्लान के कार्यों में तेजी लाई जाए। मास्टर प्लान के साथ शहरों की धारण क्षमता का आकलन भी किया जाए।

नगर क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ ही वृक्षारोपण पर भी ध्यान दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि शहरी क्षेत्रों में प्राधिकरणों द्वारा पारित नक्शों के अनुरूप ही निर्माण कार्य हों। बिल्डिंग और सोसाइटी निर्माण कार्यों में वाटर हार्वेस्टिंग और ग्रीनरी का भी विशेष ध्यान दिया जाए।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए सख्ती से कार्य किए जाएं। आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवासों के नक्शे निर्धारित समयावधि में पास किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने राज्य के दोनों मंडलों में एक-एक नए शहर विकसित किए जाने की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। इन शहरों को स्प्रिचुअल जोन के साथ क्लब किया जाए।

मुख्यमंत्री ने राज्य में आवासीय आवश्यकता का मूल्यांकन करते हुए सभी वर्गों के लिए आवास की मांग का आकलन करने, भविष्य की आवश्यकताओं का अनुमान लगाने एवं उसके अनुरूप ठोस कार्ययोजना विकसित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने शहरों में भूमि का समुचित उपयोग, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का आवश्यकता अनुसार पुनर्विकास करने के भी निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि आवास विकास विभाग 8 गेम चेंजर योजनाओं पर कार्य कर रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए 191 स्थानों पर पार्किंग निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिनमें 109 मल्टीलेवल, 10 टनल, 63 सर्फेस और 9 ऑटोमेटेड पार्किंग हैं। 48 पार्किंग के निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 47 पर कार्य गतिमान है।

बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपीपीजीजी मनोज पंत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 31, 2025 July 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डीएम के सख्त निर्देश; जलभराव की शिकायतों को हल्के में न लें अधिकारी…
Next Article दून विश्वविद्यालय में स्थापित होगा हिन्दू अध्ययन केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड November 22, 2026
डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
उत्तराखंड November 22, 2026
पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?