By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केंद्रीय रेशम बोर्ड की प्लैटिनम जुबली समारोह में रेशम उद्योग की प्रगति पर चर्चा एवं हितधारकों का सम्मान…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > केंद्रीय रेशम बोर्ड की प्लैटिनम जुबली समारोह में रेशम उद्योग की प्रगति पर चर्चा एवं हितधारकों का सम्मान…
उत्तराखंड

केंद्रीय रेशम बोर्ड की प्लैटिनम जुबली समारोह में रेशम उद्योग की प्रगति पर चर्चा एवं हितधारकों का सम्मान…

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/19 at 12:42 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : केंद्रीय रेशम बोर्ड, रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड को- अपरेटिव रेशम फैडरेशन सिल्क पार्क प्रेमनगर, देहरादून के सभागार में केन्द्रीय रेशम बोर्ड की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 19.09.2024 को प्लैटिनम जुबली समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन।

केन्द्रीय रेशम बोर्ड की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 19.09.2024 को प्लैटिनम जुबली समारोह के अवसर पर रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, प्रेमनगर, देहरादून द्वारा उत्तराखण्ड को-अपरेटिव रेशम फैडरेशन सिल्क पार्क प्रेमनगर, देहरादून के सभागार में सफल लाभार्थियों डिजाइनरों एवम हितधारकों के लिये/रीलर्स / बुनकरों / एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है |

 

इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखण्ड में कोसोत्तर प्रौद्यौगिकी में रेशम धागाकरण / बुनाई / डिजाइनरों एवम हितधारकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है |

इस प्लैटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन 19.09.2024 को प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि आनंद शुक्ल, प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड को-अपरेटिव रेशम फैडरेशन सिल्क पार्क प्रेमनगर, देहरादून के कर कमलों द्वारा यूसीआरएफ के सभागार में किया गया |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि आनंद शुक्ल, प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड को-अपरेटिव रेशम फैडरेशन ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से अपने अनुभवों से सफल लाभार्थियों / बुनकरों/रीलर्स/ डिजाइनरों एवम हितधारकों को प्रोत्साहित एवम मार्ग दर्शन किया तथा साथ ही उन्होंने उपस्थित दस (10) हितधारकों को स्मृति चिन्ह व शॉल द्वारा सम्मानित व प्रेरित करते हुए कहा कि रेशम कोया उत्पादन के क्षेत्र में अधिक से अधिक काम किया जाना चाहिये तभी कोसोत्तर प्रौधोगिकी से संबंधित संचालित परियोजनाये प्रभावी ढंग से लागू हो सकेगी । इस अवसर पर यूसीआरएफ की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवम कहा कि केन्द्रीय रेशम बोर्ड के सहयोग से शीघ्र रेशम घर उत्तराखण्ड को-अपरेटिव रेशम फैडरेशन सिल्क पार्क प्रेमनगर देहरादून के परिसर में खुलने जा रहा है | जिसके लिये उन्होने केन्द्रीय रेशम बोर्ड का आभार व्यक्त किया |

सुरेंदर भट, वैज्ञानिक डी / प्रभारी, रेशम तकनीकी सेवा केन्द्र, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, देहरादून ने केन्द्रीय रेशम बोर्ड की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सभी को बधाई व शुभकामानाये प्रेषित की तथा रेशम कपड़े के उत्पादन के लिए आवश्यक रेशम रीलिंग से कपड़ा बनने तक के बीच के प्रौद्योगिकी का संक्षिप्त मे विवरण दिया । उन्होंने बताया कि रेशम तकनीकी सेवा केंद्र, प्रेमनगर, देहरादून हितधारकों को पोस्ट कोकून से संबंधित प्रशिक्षण व तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करता है ।

विनोद तिवारी सहायक निदेशक (रेशम), रेशम निदेशालय, प्रेमनगर, देहरादून ने प्लैटिनम जुबली समारोह के अवसर पर केन्द्रीय रेशम बोर्ड को अपनी शुभकामानाये प्रेषित की तथा सभी सफल लाभार्थियों/बुनकरों/रीलर्स/डिजाइनरों एवम हितधारकों को बधाई व शुभकामानाये दी तथा रेशम तकनीकी सेवा केन्द्र, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, देहरादून को इस आयोजन के लिये आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

इस दौरान उपस्थित सभी दस (10) हितधारकों ने अपने अनुभवो व उपलब्धियों से अपने विचार प्रकट किये ।

इस अवसर पर आनंद शुक्ल, प्रबंध निदेशक, यूसीआरएफ, विनोद तिवारी सहायक निदेशक (रेशम), के. आर. किमोटी, रेशम सलाहकार,. सुरेंदर भट, वैज्ञानिक – डी, राहुल पाल, अकित खाती, विनोद कुमार, सत्य प्रकाश, दिनेश तोमर, जय प्रकाश, विजय पाल आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश, वरिष्ठ तकनीकी सहायक एवम धन्यवाद प्रस्ताव दिनेश तोमर, वरिष्ठ तकनीकी सहायक रेशम तकनीकी सेवा केन्द्र, केन्द्रीय रेशम बोर्ड, देहरादून द्वारा किया गया ।

You Might Also Like

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…

दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा

UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे

देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma September 19, 2024 September 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article किराएदारों का सत्यापन न कराने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान मालिकों का किया, 5 लाख 60 हजार रुपए का चालान…
Next Article DM के निरीक्षण का प्रभाव: महिलाओं की सुरक्षा हेतु सीएनआई चौक और पल्टन बाजार में पुलिस बूथ के लिए अन्टाइड फंड से धनराशि जारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…
उत्तराखंड October 17, 2026
दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा
उत्तराखंड October 16, 2026
UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड October 16, 2026
देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…
उत्तराखंड October 16, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?