By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार
उत्तराखंडक्राइम

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/24 at 12:13 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार

जनपद बागेश्वर के जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर

(सेवानिवृत कर्नल) सुबोध शुक्ला को रू0 50,000 / रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किए जाने विषयक ।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि वह सेवानिवृत सैन्य कर्मी है तथा उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है।

उनका 11 महीने का अनुबंध होता है। अनुबंध की समय सीमा बढ़ाने के लिये जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर (सेवानिवृत कर्नल) सुबोध शुक्ला द्वारा 50,000/-रूपया रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता है।

उक्त शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया,

टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 24/05/2025 को अभियुक्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत कर्नल) मूल निवासी ग्राम रामपुर, पो० बिरसिंघपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश को शिकायतकर्ता से 50,000/-रूपये रिश्वत लेते हुये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर से स्वतन्त्र गवाहों के समक्ष रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा ।

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन, महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

You Might Also Like

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 24, 2025 May 24, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा होटल उदय किच्छा रोड के पास से किया गिरफ्तार
Next Article उत्तरकाशी: बुलेरो वाहन खाई में गिरा, चालक की मौके पर मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…
उत्तराखंड November 2, 2026
विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
उत्तराखंड शिक्षा November 2, 2026
आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?