By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; सुरक्षा, यातायात और गरिमापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; सुरक्षा, यातायात और गरिमापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश
उत्तराखंड

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; सुरक्षा, यातायात और गरिमापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2026/08/14 at 2:24 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून के परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा; सुरक्षा, यातायात और गरिमापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश

स्वतंत्रता सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित

देहरादून : 14 अगस्त 2026,
राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह को भव्य, गरिमामय, अनुशासित एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर मंच, परेड, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।

मुख्य समारोह के दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी तथा प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ियां पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

You Might Also Like

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार

नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…

‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm Dr ashish Chauhan
Aarti Verma August 14, 2026 August 14, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीएचडीसी टनल हादसे का किया स्थलीय निरीक्षण, रेस्क्यू अभियान का लिया जायजा
Next Article जनपद नैनीताल, रामगढ़ टेंपो ट्रैवलर दुर्घटना में 22 लोगो को किया रेस्क्यू, 02 की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार
उत्तराखंड October 6, 2026
नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड October 6, 2026
‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम
उत्तराखंड October 6, 2026
देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?