By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सरेआम गुंडई दिखाने वालों को 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > आस्था > सरेआम गुंडई दिखाने वालों को 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक…
आस्थाक्राइम

सरेआम गुंडई दिखाने वालों को 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक…

Aarti Verma
Last updated: 2025/03/26 at 9:52 AM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

देहरादून : 26/03/2025,

सरेआम गुंडई दिखाने वालों को 24 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने पहुँचाया उनके अंजाम तक

प्रेमनगर क्षेत्र में युवक पर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त देशी तमंचे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व में हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया गया था घटना को अजांम

घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये सम्भावित स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा दी जा रही दबिशें

थाना प्रेमनगर

25-03-2025 को वादी मानस यादव पुत्र वीर सिंह यादव, निवासी अल्वर राजस्थान, हाल निवासी पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंदा, थाना प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर लिखित तहरीर दी गई कि वह यू0पी0ई0एस0 कॉलेज में बी0ए0 एलएलबी का छात्र है तथा पॉवर एंड बैकिंग सोसाइटी पौंदा में किराये के फ्लैट में रहता है।

24-25/03/2025 की देर रात्री वह अपने दोस्तों के साथ अपने फ्लैट की बालकनी पर खडा था, इस दौरान अलग-अलग गाडियों में आये कृष पंवार, सूर्याशं चावला, मनस्वी पंडित, हरिवशं तथा 04-05 अन्य युवकों द्वारा उनके फ्लैट के पास गाडियों से उतरकर उनके साथ गाली-गलौच करते हुए उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर फायरिंग कर दी तथा फ्लैट के पास खडी उनकी गाडी को छतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गये। वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर पर मु0अ0सं0-58/25, धारा 109, 191(2), 351(3) 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कडे दिशा-निर्देश निर्गत करते हुए थाना प्रेमनगर पर अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया, गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक करते हुए अभियुक्तों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके सभी संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथाघटना के 24 घंटे के भीतर घटना में शामिल 02 अभियुक्तो (1) मनस्वी फारसी उर्फ शिबू पंडित तथा (2) हरिवंश मगलूरिया पुत्र मनोज गुप्ता को मुखबिर की सूचना पर 26-03-2025 की देर रात्री कण्डोली से बिदोली की तरफ जाने वाले मार्ग से घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस टीम को घटना में प्रयुक्त 01 देशी तमंचा व 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर अभियोग में आर्म्स एक्ट की वृद्वि की गई। घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा उनके सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश दी जा रही है।

पूछताछ विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्त हरिवंश मगलूरिया द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से कठूवा जम्मू का रहने वाला है तथा वर्तमान में यू0पी0ई0एस0 कॉलेज में बी-कॉम आर्नस, द्वितीय वर्ष का छात्र है। पूर्व में मानस यादव का उसके दोस्त कृष पंवार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था तथा मानस यादव व उसके साथियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी तथा उसे व उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसी विवाद के चलते 24-25/03/2025 की देर रात्री मानस यादव को सबक सिखाने के लिये अभियुक्त अपने साथी कृष पंवार व अन्य लोगो के साथ अलग-अलग वाहनों से मानस यादव के फ्लैट पर पहुंचे, इस दौरान मानस अपने अन्य साथियों के साथ फ्लैट की बालकनी पर खडा था, जिसे देखकर अभियुक्तों द्वारा उस पर फायर कर दिया तथा सडक किनारे खडी उसकी काले रंग की र्स्कोपियों पर फायरिंग व तोडफोड कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया।

नाम पता अभियुक्तगण :-

1- मनस्वी फरासी उर्फ शिबू पंडित पुत्र राजेश फरासी, निवासी ग्राम बिदौली प्रेमनगर, उम्र 21 वर्ष।
2- हरिवंश मगलूरिया पुत्र मनोज गुप्ता, निवासी ग्राम थड़े कलवाल बिलावर थाना रामकोट, जिला कठुवा, जम्मू, उम्र 20 वर्ष।

बरामदगी :-

1- एक देसी तमंचा 315 बोर
2- एक जिंदा कारतूस 315 बोर
3- घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल।

पुलिस टीम :-
1- उ०नि० मोहन सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- व0उ0नि0 आशीष रवियान, थाना प्रेमनगर
3- उ0नि0 नरेंद्र बिष्ट
4- उ0नि0 कुंदन राम (एसओजी देहरादून )
5- उ0नि0विनोद राणा (एसओजी देहरादून )
6- हे0का0 धर्मेंद्र बिष्ट,
7- का0 श्रीकांत
8- का0 कैलाश डोभाल
9- हो0गा0 संसार सिंह

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील

नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Prem nagar
Aarti Verma March 26, 2025 March 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article स्थानीय बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों की कीमत पर हाईवे निर्माण नहीः डीएम
Next Article डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के 13 छात्रों का चयन टेक महिंद्रा में ।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
उत्तराखंड November 6, 2026
उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड November 6, 2026
विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील
उत्तराखंड November 6, 2026
नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड November 6, 2026
देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड November 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?