By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार
उत्तराखंडक्राइम

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/30 at 10:21 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

देहरादून : 30/08/2025

एसएसपी दून की सटीक रणनीति से नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा प्रहार

Contents
रिपोर्टर : आरती वर्मा, देहरादून : 30/08/2025

भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 02 नशा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 09 लाख रू0 कीमत की 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस हुई बरामद

अभियुक्त पहाड़ी जनपदों से सप्लाई कर देहरादून लाये थे अवैध चरस

गिरफ्तार अभियुक्तो में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में 02 बार जा चुका है जेल

तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को पुलिस ने किया सीज

थाना रायपुर

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने की दिशा में एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है तथा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्करों को चिन्हित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोलकर उन पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में थानाध्यक्ष रायपुर को गोपनीय माध्यमो से पहाड़ी जनपदों से मादक पदार्थो की बड़ी खेप के देहरादून लाये जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु अलग अलग टीमो का गठन किया गया। पुलिस टीमो द्वारा थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश की गई। अभियान के दौरान आज 30-08-25 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आईटी पार्क क्षेत्र में 01 संदिग्ध स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-बीएम-6155 को रोककर चैक किया तो वाहन सवार 02 अभियुक्तों को शैलेश कुमार यादव तथा दीपक बहादुर ऐडी से भारी मात्रा में 04 किलो 215 ग्राम अवैध चरस तथा नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जिनके विरूद्ध थाना रायपुर में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चरस वो रूद्रप्रयाग के एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाये थे, जिसे वो देहरादून में नशा करने वाले स्थानीय व्यक्तियों को महंगे दामों में बेचकर भारी मुनाफा कमाने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्त शैलेष कुमार यादव पूर्व में भी 02 बार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। अभियुक्तों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या: यू0के0-07-बीएम-6155 को पुलिस द्वारा सीज किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

01- शैलेश कुमार यादव पुत्र सूर्यभान यादव निवासी जैन प्लॉट अधोईवाला थाना रायपुर जनपद देहरादून

02- दीपक बहादुर एड़ी पुत्र लच्छी बहादुर ऐड़ी निवासी ग्राम सोते थाना चौनपुर जिला बझांग अंचल सेति नेपाल हाल निवासी जैन प्लॉट थाना रायपुर जनपद देहरादून

बरामदगी:-

1- शैलेश कुमार यादव से 01 किलो 705 ग्राम अवैध चरस व 5400 रूपये भारतीय मुद्रा

2- दीपक बहादुर ऐडी से 2 किलो 510 ग्राम अवैध चरस व 5500 रूपये नेपाली मुद्रा

(कुल 4 किलो 215 ग्राम अवैध चरस, अनुमानित मूल्य 09 लाख रू0)

03: घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या – UK-07-BM-6155

आपराधिक इतिहास अभियुक्त शैलेश कुमार यादव

1- मु0अ0सं0- 13/2019 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना रायपुर
2- मु0अ0सं0- 53/2022 धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट कोतवाली डोईवाला

पुलिस टीम:-

1- जगदीश पंत, क्षेत्राधिकारी रायपुर
2- उ0नि0 गिरीश नेगी, थानाध्यक्ष रायपुर
3- व0उ0नि0 भरत सिंह रावत, थाना रायपुर
4- उ0नि0 संजय रावत
5- हे0का0 रंजय सिंह
6- का0 प्रदीप नेगी
7- का0 धीरेन्द्र सिंह

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Raypur
Aarti Verma August 30, 2025 August 30, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने आपदा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की
Next Article राजपुर पुलिस ने बार स्वामी व बाउंसरों द्वारा मारपीट प्रकरण में 04 अभियुक्त किए गिरफ्तार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड November 22, 2026
डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
उत्तराखंड November 22, 2026
पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?