By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण…
उत्तराखंड

शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण…

Aarti Verma
Last updated: 2024/12/04 at 12:29 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

शिक्षा मंत्री ने किया डायट व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण

विभागीय अधिकारियों को दिये जरूरी दिशा निर्देश

कहा, विद्या समीक्षा केंद्र की सभी गतिविधियों का हो विधिवत संचालन

देहरादून : 4 दिसम्बर 2024,

सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने स्थानीय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र की समीक्षा कर केंद्र की सभी गतिविधियों के विधिवत संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये।

प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण को लेकर विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) देहरादून व विद्या समीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। डायट देहरादून के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, छात्रावास, पुस्तकालय, शौचालय सहित विभिन्न भवनों का बारीकी से निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने डायट के प्राचार्य को प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने को कहा। इस दौरान विभागीय मंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से संवाद कर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की गुणवत्ता और उनके अनुभवों की जानकारी ली। इसके उपरांत उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र का भी निरीक्षण किया।

केंद्र में उन्होंने शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कार्मिकों की ऑनलाइन उपस्थिति का अवलोकन करने के साथ ही अन्य गतिविधियों की भी जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने विद्या समीक्षा केंद्र के उद्देश्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने व अन्य गतिविधियों का संचालन विधिवत शुरू करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। डॉ रावत ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेते हुये विद्या समीक्षा केंद्र के प्रभावी संचालन के लिये ठोस रणनीति बनाने को कहा।

उन्होंने नेटवर्क विहीन विद्यालयों की समस्या को प्राथमिकता से हल करने के लिए अधिकारियों को संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर नेटवर्क की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा।

बैठक में महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, निदेशक बेसिक आर के उनियाल, प्रभारी निदेशक माध्यमिक एस बी जोशी, अपर निदेशक डॉ मुकुल सती सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

You Might Also Like

उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किए ट्रांसफर…

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता पहलों को मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर रहा मुख्य जोर

बड़ी खबर: देहरादून लूटकांड में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी दबोचे गए

उत्तराखंड भाषा संस्थान का अपना भवन सपना बना, 26 साल बाद भी जमीन का इंतजार…

देहरादून : गढ़ी कैंट में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 14 लाख से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma December 4, 2024 December 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article नैनीताल : लोहाली क्षेत्र के पास एक ट्रक खाई में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 3 सवारों को किया रेस्क्यू…
Next Article CS ने आईटीआई नारसन के सुरक्षा निर्माण कार्यों के लिए 187.30 लाख की परियोजना को दी मंजूरी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

उत्तराखंड में IAS-PCS अधिकारियों के तबादले, शासन ने तत्काल प्रभाव से किए ट्रांसफर…
उत्तराखंड November 11, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत स्वच्छता पहलों को मजबूत करने और जनभागीदारी बढ़ाने पर रहा मुख्य जोर
उत्तराखंड November 11, 2026
बड़ी खबर: देहरादून लूटकांड में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी दबोचे गए
उत्तराखंड क्राइम November 11, 2026
उत्तराखंड भाषा संस्थान का अपना भवन सपना बना, 26 साल बाद भी जमीन का इंतजार…
उत्तराखंड November 11, 2026
देहरादून : गढ़ी कैंट में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 14 लाख से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास…
उत्तराखंड November 11, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?