By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उत्तराखंड भाषा संस्थान का अपना भवन सपना बना, 26 साल बाद भी जमीन का इंतजार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उत्तराखंड भाषा संस्थान का अपना भवन सपना बना, 26 साल बाद भी जमीन का इंतजार…
उत्तराखंड

उत्तराखंड भाषा संस्थान का अपना भवन सपना बना, 26 साल बाद भी जमीन का इंतजार…

Aarti Verma
Last updated: 2026/11/11 at 11:50 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड: 26 साल बाद भी भाषा संस्थान को नहीं मिला स्थायी ठिकाना, अब देहरादून में की जा रही भूमि की तलाश

उत्तराखंड की भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए गठित संस्थान खुद स्थायी ठिकाने की राह देख रहा है। गैरसैंण में मुख्यालय बनाने की घोषणा भी पूरी नहीं हो सकी और अब देहरादून में जमीन तलाशने की कवायद चल रही है। फिलहाल संस्थान को अपना अस्थायी भवन भी खाली करना है।

उत्तराखंड राज्य गठन के 26 साल बाद भी उत्तराखंड भाषा संस्थान को स्थायी मुख्यालय के लिए जमीन नहीं मिल पाई है। कभी गैरसैंण में संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा हुई थी लेकिन यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकती। अब सरकार देहरादून में ही संस्थान के लिए जमीन तलाश रही है। स्थिति यह है कि संस्थान फिलहाल राजपुर रोड स्थित निजी अस्थायी भवन में चल रहा है, और उसे भी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तत्कालीन समय में गैरसैंण में भाषा संस्थान का मुख्यालय बनाने की घोषणा की थी। इससे उम्मीद जगी थी कि राज्य की भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के लिए गठित संस्थान को पहाड़ में स्थायी ठिकाना मिलेगा। हालांकि, समय बीतने के साथ यह घोषणा फाइलों तक ही सीमित रह गई और मुख्यालय की स्थापना नहीं हो सकी।

 

वर्तमान में भाषा संस्थान का मुख्यालय देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक निजी भवन में संचालित हो रहा है। विभागीय मंत्री खजान दास के मुताबिक, यह व्यवस्था अस्थायी है। जिस भवन में अभी कार्यालय चल रहा है, उसे खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में संस्थान के सामने अब नए अस्थायी ठिकाने की व्यवस्था करने की चुनौती भी खड़ी हो गई है। मंत्री के अनुसार, सरकार की ओर से देहरादून में दो से तीन स्थानों पर संस्थान के लिए जमीन उपलब्ध कराने को लेकर बातचीत चल रही है। हालांकि, अभी तक किसी स्थान पर अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।

राज्य की भाषाओं और बोलियों के संरक्षण एवं विकास की जिम्मेदारी संभालने वाले संस्थान का 26 साल बाद भी अपना भवन नहीं होना सरकारी प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े करता है। गैरसैंण में मुख्यालय बनाने की घोषणा से शुरू हुई यह कवायद अब देहरादून में जमीन की तलाश तक सिमट गई है। ऐसे में सवाल यह है कि भाषा और संस्कृति के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने वाले संस्थान को अपना स्थायी ठिकाना आखिर कब मिलेगा। वहीं, स्थानीय बोली, भाषा को ऐसे में कैसे बढ़ावा मिलेगा।

पहले गैरसैंण अब देहरादून में की जा रही जमीन की तलाश

 

उत्तराखंड भाषा संस्थान का मुख्यालय पहले गैरसैंण में बनना प्रस्तावित था, फिर स्वामी यतीश्वरानंद के भाषा राज्य मंत्री बनने पर संस्थान का मुख्यालय गैरसैंण के स्थान पर हरिद्वार में बनाए जाने के प्रयास हुए। तब विभागीय मंत्री का कहना था कि गैरसैंण में अकेले भाषा संस्थान के कार्यालय में काम करने में व्यावहारिक दिक्कतें आ सकती हैं। जबकि अब देहरादून के रिंग रोड व कुछ अन्य स्थानों पर इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। विभागीय निदेशक मायावती ढकरियाल के मुताबिक संस्थान के लिए अभी जमीन का आवंटन होना है।

अस्थायी भवन से भाषा संस्थान कार्यालय को शीघ्र खाली किया जाना है, स्थायी भवन के लिए देहरादून में जमीन की तलाश जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद विभाग को अपना स्थायी भवन मिले सकेगा।

You Might Also Like

बड़ी खबर: देहरादून लूटकांड में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी दबोचे गए

देहरादून : गढ़ी कैंट में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 14 लाख से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास…

BREAKING : देहरादून में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से युवक की मौत…

छह माह तक मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट

ब्रेकिंग : एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 11, 2026 November 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : गढ़ी कैंट में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 14 लाख से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास…
Next Article बड़ी खबर: देहरादून लूटकांड में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी दबोचे गए
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बड़ी खबर: देहरादून लूटकांड में बजरंग दल कार्यकर्ता सिद्धांत बडोनी गिरफ्तार, गुप्तकाशी से दो आरोपी दबोचे गए
उत्तराखंड क्राइम November 11, 2026
देहरादून : गढ़ी कैंट में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 14 लाख से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास…
उत्तराखंड November 11, 2026
BREAKING : देहरादून में दिवाली की रात दर्दनाक हादसा, कार के नीचे आने से युवक की मौत…
उत्तराखंड November 10, 2026
छह माह तक मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन, शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड November 10, 2026
ब्रेकिंग : एक किलो से ज्यादा चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार…
उत्तराखंड क्राइम November 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?