By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार
उत्तराखंड

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार

Aarti Verma
Last updated: 2024/05/04 at 1:31 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

रिपोर्टर : अश्वनी कुमार,

आठ उपाध्यक्ष, तीन मंत्री व दो संगठन मंत्री बनाए गए

 

देहरादून : उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता के निर्देशानुसार कार्यकारिणी में सभी जिलों से पदाधिकारी व सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अल्मोड़ा से प्रकाश पंत, जोशीमठ से प्रकाश कपरूवाण, चंपावत से नारायण दत्त भट्ट, देहरादून से एस पी उनियाल, संजीव शर्मा, चैतराम भट्ट, जाहिद अली, व अधीर मुखर्जी की ताजपोशी की गयी। प्रदेश मंत्री पद पर टिहरी से शीशपाल रावत , डोईवाला से राजेंद्र वर्मा व विनय भट्ट को लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री काशीपुर से श्रवण कुमार देहरादून से वीरेंद्र गैरोला को बनाया गयाहै। आडिटर पद पर देवेंद्र प्रसाद चमोली व कार्यालय मंत्री पद पर विजय शर्मा का मनोनयन किया गया ।

 

इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, अरुण प्रताप सिंह, गोविंद पुन्डीर, संजीव पंत, सुरेश उप्रेती, गीता चौहान, खालिद, कंवर सिंह सिद्दू, दीपक गुप्ता, अनिल वर्मा शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता व प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि यूनियन निरंतर पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत है। यूनियन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की सुरक्षा करना है। बैठक में पत्रकारों की कई समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया।

 

निर्णय लिया गया कि अति शीघ्र यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। बैठक में यूनियन की स्मारिका निकाले जाने पर सहमति व्यक्त की गयी। बैठक में तय किया गया अगस्त या सितंबर माह में देश के सबसे बड़े संगठन इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन ( आईजेयू ) का एक अधिवेशन देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर के सौ से अधिक पत्रकार अधिवेशन में शामिल होंगे। बैठक मे वरिष्ट पत्रकार गजेन्द्र रावत के खिलाफ सरकार के इशारे पर दर्ज मुकदमें की निन्दा की गयी।

 

बैठक मे कहा गया यह संविधान द्वारा प्रदत्त अभिव्यक्ति की आजादी पर कुठाराघात है। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ट पत्रकार अशोक प्रसाद मिश्रा ने की। बैठक में गिरीश पन्त,द्दिजेन्द्र बहुगुणा,आरती वर्मा,एस पी उनियाल, अशोक प्रसाद मिश्रा,वेनीराम उनियाल,कंवर सिंह सिद्दू,अनिल वर्मा,मूलचन्द शीर्षवाल, उमाशंकर प्रवीण मेहता,अभिनव नायक,चैतराम भट्ट,नारायण दत्त भट्ट,बलदेव चन्द भट्ट,विजय कुमार शर्मा,सुरेश पोडिला,दीपक गुप्ता,अधीर मुखर्जी,किशन गुसाई,सविता शर्मा,ललिता बलूनी,अनुराधा ढौढियाल, रक्षा शर्मा, विजय लक्ष्मी,विरेश कुमार,विरेन्द्र दत्त गैरोला आदि शामिल रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 4, 2024 May 4, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article बिग ब्रेकिंग : त्यूणी से आगे निमगा खाई में गिरे 2 व्यक्ति, बचाव अभियान जारी…
Next Article प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकडियों से भरा ट्रक पकड़ा, वन विभाग पर मिली भगत का लगा आरोप…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?