By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: परिवार रजिस्टर में घपले, सीएम ने दिए जांच के आदेश,रजिस्टर हुए जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > परिवार रजिस्टर में घपले, सीएम ने दिए जांच के आदेश,रजिस्टर हुए जब्त
उत्तराखंड

परिवार रजिस्टर में घपले, सीएम ने दिए जांच के आदेश,रजिस्टर हुए जब्त

Aarti Verma
Last updated: 2026/01/03 at 8:47 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड डेमोग्राफी चेंज मुद्दे पर सीएम धामी की बड़ी कारवाई

परिवार रजिस्टर में घपले, सीएम ने दिए जांच के आदेश,रजिस्टर हुए जब्त

2003 से दर्ज नामों की जांच के लिए जिलों में बनाई जाएगी समिति

परिवार रजिस्टर नियमावली में संशोधन के लिए कैबिनेट में लाए जाने के निर्देश

1970 की यूपी से चली आ रही प्रकिया होगी रद्द,राज्य की अपनी होगी नियमावली

रजिस्टरों में हेर फेर करने वाले अधिकारी, प्रधान भी कारवाई के घेरे में

सभी परिवार रजिस्टरों को डीएम कस्टडी में रखने के निर्देश

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक और बड़ा फैसला लेते हुए परिवार रजिस्टर की नियमावली में संशोधन करने के निर्देश जारी किए है। इस आशय के प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाने के लिए शासन को बोला गया है।

उल्लेखनीय है देवभूमि उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज के मामलों के अध्ययन करने के दौरान ऐसे मामले सामने आए है जिनमें कई गांव जोकि कभी हिन्दू बाहुल्य थे आज वो मुस्लिम बाहुल्य हो गए है, इन गांवों के परिवार रजिस्टरों को जब देखा गया तो उनमें कई तरह की खामियां और हेर फेर नजर आए।

परिवार रजिस्टर की नियमावली यूपी के समय से 1970 से चली आ रही है।जिसकी वजह के मौजूदा परिस्थितियों में ग्राम समाज की भूमि को खुर्दबुर्द करने और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के मामले भी गृह विभाग की एक जांच रिपोर्ट में सामने आए है।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने एक उच्च स्तरीय बैठक करके शासन को ये निर्देशित किया है कि 2003 से बाद के सभी परिवार रजिस्टरों की जांच डीएम एक टीम बना कर करवाएं,उससे पूर्व उक्त सभी रजिस्टर जिलाधिकारी द्वारा अपनी कस्टडी में ले लिए जाएं।

सीएम धामी ने ये भी निर्देश दिए कि यूपी की नियमावली की बजाय उत्तराखंड की अपनी नियमावली बनाकर शीघ्र कैबिनेट में लाई जाए।

ग्राम पंचायत विभाग द्वारा सीएम धामी के सम्मुख ये आंकड़ा भी रखा गया की पिछली अप्रैल से अब तक करीब ढाई लाख परिवार उत्तराखंड में बढ़ गए , ये कैसे और क्यों बढ़ गए ? इस बारे में गहनता से जांच किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए है।

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर से ये देखा जाए कि परिवार रजिस्टर में जो नाम दर्ज किए गए उनके दस्तावेज क्या क्या थे ?सीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अधिकारी ने अथवा पूर्व में ग्राम प्रधानों ने इस मामली लापरवाही बरती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कारवाई की जाए।

बैठक में गृह सचिव शैलेश बगौली, डीजीपी दीपम सेठ, एडीजी अभिसूचना अभिनव कुमार, ग्राम पंचायत के विशेष सचिव डॉ पराग मधुकर धकाते, निदेशक निधि यादव, डीएम देहरादून सविन बंसल आदि मौजूद रहे।

कैसे आया ये मामला पकड़ में ?
उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज के विषय सामने आने के बाद देहरादून जिले के विकास नगर परगना में 28 गांव जो कि राज्य बनने से पूर्व हिंदू बाहुल्य थे वो अब मुस्लिम बाहुल्य हो गए। इन गांवों के जब परिवार रजिस्टर , जांचे गए, तब उनमें ऐसी खामियां मिली कि जिस लड़की का निकाह यहां से अन्य प्रदेश में हो गया उसका नाम यहां नहीं कटा बल्कि उसके पति और ससुराल के लोगों के नाम भी यहां के गांव के परिवार रजिस्टर में दर्ज पाए गए।

ये परिवार यूपी में भी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठा रहे थे और उत्तराखंड में भी लाभ ले रहे थे। ऐसे भी ग्राम प्रधान मिले जोकि यूपी के मूल निवासी थे और वे उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन प्रतिनिधि बन गए।

ऐसे मामले परगना अधिकारी से लेकर डीएम की अदालतों में चलते रहे और वे यहां प्रधान बने रहे।

You Might Also Like

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ

बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार

नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…

‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 3, 2026 January 3, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जनहित में बडी पहलः शिविर में ही जारी होंगे आयुष्मान, यूडीआईडी और दिव्यांग प्रमाण पत्र
Next Article पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक घायल…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

डीएम डॉ. आशीष चौहान व पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने किया शरदोत्सव-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड October 6, 2026
बच्चों ने अभिभावकों के साथ लिया स्वच्छता का संकल्प, प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को दिए पुरस्कार
उत्तराखंड October 6, 2026
नैनीताल : कैंचीधाम के पास खाई में गिरी पिकअप, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड October 6, 2026
‘एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना; कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचितः डीएम
उत्तराखंड October 6, 2026
देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड October 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?