By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कैबिनेट मंत्री डा. रावत के आंगन में खिले कमल के पांच फूल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कैबिनेट मंत्री डा. रावत के आंगन में खिले कमल के पांच फूल
उत्तराखंडपॉलिटिक्स

कैबिनेट मंत्री डा. रावत के आंगन में खिले कमल के पांच फूल

Aarti Verma
Last updated: 2024/04/18 at 2:51 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के इस भाजपा नेता के घर में खिले पांच कमल के फूल सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 

 

कहा, रामनवमी के अवसर पर प्रकृति ने दिये शुभ संकेत

 

प्रदेश की पांचों सीट पर भाजपा को मिलेगी विजयश्री

 

देहरादून : सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट की है, जो सोशल मीडिया में खासी वायरल हो रही है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि कुदरत ने भी राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत के संकेत दे दिये हैं। रामनवमी के पावन अवसर पर ऐसा संयोग बना कि घर के आंगन में पहली दफा कमलदल खिले और वह भी पांच। यह भी गजब संयोग है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव निशान भी कमल है और राज्य में लोकसभा सीट भी पांच हैं।

 

प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार थम गया है। राजनीतिक दल चुनावी गणित लगाने में जुटे हैं। इस बीच सूबे के कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत की फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर छाई है। डा. रावत ने अपनी पोस्ट में एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें पांच कमल खिले हैं। उन्होंने लिखा है कि यह कुदरत का अद्भुत संयोग है, जो प्रदेश के पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की विजयश्री का संकेत दे रहा है।

 

डा. रावत ने फेसबुक पोस्ट में लिखा ‘‘रामनवमी के अवसर पर उनके आंगन में पहली बार कमलदल खिले हैं और वह भी पांच। प्रकृति ने पांच कमल फूल खिला कर प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का शुभाशीष दिया है।’’ कैबिनेट मंत्री डा. रावत ने कहा कि घर के आंगन में रामनवमी के पर्व पर पांच कमल के फूल खिलना अद्भुत संयोग है।

 

प्रकृति ने पहले ही प्रदेश के पांचों लोकसभा सीटों पर कमल खिलने के संकेत दे दिये हैं। निश्चत तौर पर प्रदेश की जनता पिछली बार की भांति इस बार भी पांचों लोकसभा सीट पर कमल खिलायेगी और देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर सशक्त सरकार के गठन में भागीदार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार पांच लाख से अधिक वोटों से विजयश्री भी प्राप्त करेंगे। डा. रावत की फेसबुक पोस्ट पर उनके समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं फेसबुक यूजर्स ने अपने-अपने कमेंट कर इसे शुभ संकेत बताते हुये जीत की अग्रिम बधाईयां दी हैं।

You Might Also Like

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…

दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा

UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे

देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma April 18, 2024 April 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों को रवाना हुई पोलिंग पार्टियों को दिए आवश्यक निर्देश
Next Article पौड़ी- कोटद्वार क्षेत्रान्तर्गत सिद्धबली मंदिर के पास नदी में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, जिले के प्रमुख मार्गों एवं स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण…
उत्तराखंड October 17, 2026
दून की सड़कों के निरीक्षण पर निकलेंगे PWD सचिव, 30 प्रमुख मार्गों का करेंगे स्थलीय दौरा
उत्तराखंड October 16, 2026
UPES की मेस और कैफेटेरिया में FDA का निरीक्षण, पानी-दाल और सब्जी के नमूने जांच को भेजे
उत्तराखंड October 16, 2026
देहरादून : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड…
उत्तराखंड October 16, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?