By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: नई शिक्षा नीति और रोजगार पर फोकस: Pushkar Singh Dhami
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > नई शिक्षा नीति और रोजगार पर फोकस: Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंडशिक्षा

नई शिक्षा नीति और रोजगार पर फोकस: Pushkar Singh Dhami

Aarti Verma
Last updated: 2026/04/11 at 10:31 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Pushkar Singh Dhami का युवाओं को संदेश: राष्ट्र निर्माण में निभाएं अग्रणी भूमिका, DAV कॉलेज समारोह में कई घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को डी०ए०वी० पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में प्रतिभाग करते हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान भी हैं। उनकी ऊर्जा, संकल्प और नवाचार की सोच ही भारत के विकास की दिशा निर्धारित करती है। उन्होंने छात्र राजनीति को नेतृत्व विकास, संगठन क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों से जुड़कर युवाओं में राष्ट्र सेवा, चरित्र निर्माण और सामाजिक चेतना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता, शिक्षा संस्थानों से लेकर देश की सीमाओं तक राष्ट्रहित में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती के आदर्शों का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण करना भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं को केंद्र में रखकर अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें ‘मेक इन इंडिया’, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और स्किल इंडिया जैसी पहलें शामिल हैं, जिन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, जैसे आधुनिक पाठ्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही, साइंस सिटी और एस्ट्रो पार्क जैसे परियोजनाओं के माध्यम से वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

https://samacharstation.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260411-WA0009.mp4

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जा रहा है। 9 नए महाविद्यालयों की स्थापना, 20 मॉडल कॉलेजों का निर्माण, महिला छात्रावास, आईटी लैब एवं परीक्षा भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियां भी की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा के लिए राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी०ए०वी० पीजी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शैक्षणिक ब्लॉक की छत पर दो अतिरिक्त तल (प्रथम एवं द्वितीय) के निर्माण की घोषणा भी की।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, रामसिंह कैड़ा, विधायक उमेश कुमार, प्राचार्य डी.ए.वी पीजी कॉलेज प्रो. कौशल कुमार, छात्र संघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा, महामंत्री करन नेगी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

You Might Also Like

बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…

देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Pm modi
Aarti Verma April 11, 2026 April 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर को खुला रखने के डीएम ने जारी किए आदेश…
Next Article नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ, “न्याय तक पहुंच” को सशक्त बनाने पर मंथन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बिग न्यूज़ : प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार…
उत्तराखंड October 13, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प शिविर, 30 पेंशन प्रकरण स्वीकृत और 6 परिवारों को विवाह सहायता वितरित
उत्तराखंड October 13, 2026
डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, विधायक से सांसद तक का रहा लंबा राजनीतिक सफर
उत्तराखंड October 13, 2026
बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?