By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग, चिकन-पनीर खाने के बाद मची अफरा-तफरी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग, चिकन-पनीर खाने के बाद मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड

पंतनगर यूनिवर्सिटी के छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग, चिकन-पनीर खाने के बाद मची अफरा-तफरी

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/12 at 7:07 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

पंतनगर विश्वविद्यालय में फूड प्वाइजनिंग का बड़ा मामला, स्पेशल डाइट खाने के बाद 150 से अधिक छात्र बीमार

ऊधम सिंह नगर के पंतनगर विश्वविद्यालय के पटेल भवन में स्पेशल डाइट में चिकन और पनीर खाने के बाद कई दर्जन छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को विश्व विद्यालय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वापस छात्रावास भेज दिया गया। जबकि 5 छात्रों की गंभीर हालत देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीओ- पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर के पटेल भवन में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के लगभग 185 छात्र रहते हैं। बुधवार की रात मेस का खाना खाने के बाद यहां के लगभग 150 छात्र बीमार पड़ गए। सभी को तीन एंबुलेंस और बसों में भरकर विवि अस्पताल पहुंचाया गया। बीमार छात्रों ने बताया कि उनका मेस संचालक खाना बनाने में गुणवत्ता विहीन खाद्य पदार्थों का प्रयोग करता है। पूर्व में दो बार खाने में कीड़े भी निकल चुके हैं, परंतु फिर भी मेस का संचालक नहीं बदला गया।

विवि प्रशासन की ओर से संचालक पर आर्थिक जुर्माना जरूर लगाया गया। जिसके एवज में संचालक की ओर से बुधवार को छात्रों के लिए स्पेशल डाइट का इंतजाम किया था। जिसके तहत वेज छात्रों के लिए पनीर और नानवेज वालों के लिए वटर चिकन, नान, चावल और रसमलाई को परोसा गया। खाने के लगभग एक डेढ़ घंटे बाद छात्रों को उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि छात्रों की हालत बिगड़ते देख हास्टल मैनेजर, वार्डन और डीएसडब्ल्यू (डेन स्टूडेंट वेलफेयर ) को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजना शुरू किया।

छात्रों की संख्या बढ़ने पर विवि की तीनों एंबुलेंस सहित एक बस को भी इस काम में लगाया गया। अस्पताल में विवि की कुलसचिव और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

You Might Also Like

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन

बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…

विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण

आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 12, 2026 June 12, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दून पहुंचने पर सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत, कल पीओपी में होंगी शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखंड November 2, 2026
बड़ी खबर : सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक विनोद कंडारी, कार क्षतिग्रस्त…
उत्तराखंड November 2, 2026
विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
उत्तराखंड शिक्षा November 2, 2026
आईडीपीएल में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया अहोई अष्टमी का पर्व
उत्तराखंड November 1, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?