By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गढ़वाल : चार धाम यात्रा शुरू होने व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून के अधिकारियों की गई गोष्ठी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > गढ़वाल : चार धाम यात्रा शुरू होने व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून के अधिकारियों की गई गोष्ठी…
उत्तराखंड

गढ़वाल : चार धाम यात्रा शुरू होने व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र देहरादून के अधिकारियों की गई गोष्ठी…

Aarti Verma
Last updated: 2024/04/28 at 2:17 PM
Aarti Verma
Share
6 Min Read
SHARE

 

 

चार धाम यात्रा शुरू होने व पर्यटक सीजन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल,जनपद पौड़ी गढ़वाल व जनपद देहरादून के अधिकारियों की गई गोष्ठी

 

चार धाम यात्रा एवं पर्यटक सीजन शुरू होने के दृष्टिगत आज 28.04.24 को थाना मुनि की रेती गेस्ट हाउस प्रांगण में  पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र  के0एस0 नगन्याल द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल तथा जनपद देहरादून के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा थाना मुनि की रेती क्षेत्र के तपोवन में तपोवन बाजार व नीम बीच का पैदल भ्रमण भी किया गया। गोष्ठी तथा भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा निम्न दिशा निर्देश दिए गए: –

1- यातायात का अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। जिसमें हरिद्वार से आने वाला यातायात ढालवाला, भद्रकाली, ब्रह्मानंद मोड, बाईपास से होकर तपोवन शिवपुरी की तरफ भेजा जाएगा तथा शिवपुरी की तरफ से आने वाला यातायात ब्रह्मपुरी तिराहा, गरुड़ चट्टी पुल होते हुए चीला बैराज की तरफ भेजा जाएगा।

2- थाना मुनि की रेती, थाना लक्ष्मण झूला, थाना ऋषिकेश यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर नोडल अधिकारी यातायात व्यवस्था को लागू कराएंगे।

3- यातायात दबाव होने की स्थिति में भारी वाहनों रोके जाने के संबंध में नोडल अधिकारी लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जनपद देहरादून निर्णय लेंगे। भारी वाहनों को जनपद देहरादून में लाल तप्पड़ व जंगलात बैरियर, जनपद टिहरी में ढाल वाला व भद्रकाली तथा गूलर तथा व्यासी में रुकवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

4- जनपद पौड़ी गढ़वाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल को निर्देशित किया गया कि यातायात का दबाव होने की स्थिति में गरुड़ चट्टी मार्ग पर स्थित जिला पंचायत बैरियर को जिला पंचायत अध्यक्ष पत्राचार कर वाहनों को अनावश्यक न रोके जाने तथा यातायात को उक्त गरुड़ चट्टी मार्ग पर निर्बाध रूप से संचालित किया जाए।

5- पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, द्वारा भ्रमण के दौरान नीम बीच को व्यवस्थित तरीके से संचालित किए जाने व उक्त संबंध में संबंधित से पत्राचार किए जाने के निर्देश दिए गए।

6- थाना मुनि की रेती क्षेत्र में संचालित राफ्टों का शत प्रतिशत पंजीकरण किया जाए तथा राफ्ट को सूर्यास्त के बाद संचालित न किया जाए। सूर्यास्त के बाद संचालित होने की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

7- राष्ट्रीय राजमार्ग पर राफ्ट के वाहनों को अनावश्यक रूप से न खड़ा किया जाए जिससे चार धाम में आने वाले यात्रियों को अनावश्यक रूप से असुविधा का सामना न करना पड़े।

8- चार धाम यात्रा से पूर्व तीनों जनपदों जनपद टिहरी गढ़वाल जनपद पौड़ी गढ़वाल व जनपद देहरादून में सहज दृश्य स्थान पर साइनेज तथा फ्लेक्सी लगवाए जाने हेतु समस्त जनपद प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

9- जनपद टिहरी गढ़वाल में टूरिस्ट पुलिस बूथ को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

10-भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा मुनि की रेती क्षेत्र के तपोवन में समस्त होटल स्वामी/संचालकों को होटल में आने वाले आगंतुकों को वाहनों को होटल की पार्किंग में लगाए जाने हेतु थाना प्रभारी मुनि की रेती को निर्देशित किया गया तथा ऐसा न करने की स्थिति में वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

11- भ्रमण के दौरान तपोवन क्षेत्र में यातायात को सुचारू रूप से संचालित किए व जाम की स्थिति न होने के संबंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक को लगातार तपोवन क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंस करने के निर्देश दिए गए।

12- भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, महोदय द्वारा समस्त होटलों के समक्ष खड़े होटल के कर्मचारीगणों तथा आगंतुकों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा किए जाने हेतु और प्रभारी निरीक्षक, मुनि की रेती को निर्देश गए दिए । वाहनों को निर्धारित होटल की पार्किंग में खड़ा न करने पर वैधानिक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए।

13- पुलिस महानिरीक्षक, द्वारा भ्रमण के दौरान पाया कि तपोवन क्षेत्र में घुमंतू व आवारा पशुओं से जाम की स्थिति होने के कारण संबंधित विभाग से पत्राचार कर आवारा पशुओं को सड़क से हटाएc जाने हेतु निर्देशित किया गया।

14- भ्रमण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक, द्वारा शत्रुघन घाट से गीता भवन घाट, लक्ष्मण झूला तक संचालित नाव में सवार यात्रियों द्वारा लाइव जैकेट को नहीं पहना जा रहा है। इस संबंध में द्वारा थाना प्रभारी लक्ष्मण झूला तथा मुनि की रेती को सवार यात्रियों को लाइफ जैकेट को पहने जाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल नवनीत सिंह, क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश संदीप नेगी, प्रभारी निरीक्षक थाना मुनि की रेती रितेश साह, प्रभारी निरीक्षक यातायात नदीम अतहर, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश शंकर सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेश चंद्र पांडेय थाना मुनि की रेती, वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल चौहान थाना लक्ष्मण झूला तथा समस्त चौकी प्रभारी थाना मुनि की रेती उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 28, 2024 April 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article अधिकारियों को दिये हर समय सतर्क रहने के निर्देश, वनाधिकारियों के अवकाश पर लगाई रोक…
Next Article हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत 
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?