By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हरियाली ही आने वाले कल की सबसे बड़ी पूंजी है – त्रिवेंद्र सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > हरियाली ही आने वाले कल की सबसे बड़ी पूंजी है – त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड

हरियाली ही आने वाले कल की सबसे बड़ी पूंजी है – त्रिवेंद्र सिंह रावत

Aarti Verma
Last updated: 2026/07/17 at 3:32 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

हरियाली ही आने वाले कल की सबसे बड़ी पूंजी है – त्रिवेंद्र सिंह रावत

हरेला पर्व पर माजरी ग्रांट में पौधरोपण, ओपन जिम का लोकार्पण कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

डोईवाला – हरेला पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत माजरी ग्रांट में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया और ग्रामीणों के लिए स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण कर पर्यावरण संरक्षण व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरियाली ही आने वाले कल की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, छाया और बेहतर पर्यावरण देगा, इसलिए पौधा लगाने के साथ उसकी देखभाल का संकल्प भी लेना चाहिए।

ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा पर्व है तथा इसे जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाया जाना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करना चाहिए।

ग्राम प्रधान निशा देवी ने कहा कि माजरी ग्रांट में हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण अभियान लगातार जारी रहेगा और ग्रामीणों से पौधों की देखभाल में सहयोग की अपील की।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी, पूर्व मेयर सुनील गामा, प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह, पूर्व प्रधान राजकुमार राज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता नयाल, सौरभ पाल, जरनैल सिंह, मनीष यादव, संपूर्ण रावत, प्रेम सिंह, रविंद्र सैनी तथा वन विभाग के महेंद्र चौहान, अमित त्यागी सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: BJP candidate from Haridwar Lok Sabha constituency is former CM Trivendra Singh Rawat, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 17, 2026 July 17, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article हरेला पर प्रकृति संरक्षण का संदेश, लेखक गांव में शुरू होगी ‘प्रकृति की पाठशाला’
Next Article भारी बारिश का असर: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरा, यात्रा रोकी गई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?