By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत
उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत

Aarti Verma
Last updated: 2025/05/29 at 12:16 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने को तैयारः डॉ. धन सिंह रावत

सूबे में कोरोना के दस्तक देते ही अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

कहा, शासन स्तर पर सचिव व जिले में सीएमओ करेंगे मॉनिटिरिंग

देहरादून। 29 मई 2025
देशभर में कोविड की बढ़ती रफ्तार को देखते हुये राज्य में स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय अधिकारियों को अभी से सभी तैयारियां पुख्ता रखने को कहा गया है। इसके अलावा शासन स्तर पर विभागीय सचिव और जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोरोना के सम्भावित मामलों की मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। विभागीय मंत्री डा. रावत ने आम लोगों से अपील करते हुये कहा कि वह कोरोना को लेकर पेनिक न हों, सरकार किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि देशभर में कोविड का नया वैरिएंट तेजी से बढ़ रहा है, जिसको देखते हुये राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने को पूरी तरह से तैयार है लेकिन इसके बावजूद सतर्कता बरतना जरूरी है। विभागीय मंत्री ने कहा कि पुराने अनुभवों का फायदा लेते हुये विभागीय अधिकारियों को सभी तैयारियां पुख्ता रखने को कहा गया है।

कोविड की समुचित रोकथाम के लिये उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सर्विलांस सिस्टम को सुदृढ़ करने, कोविड के लक्षणों से ग्रसित रोगी की अनिवार्य रूप जांच करने, कोरोना पॉजिटिव सैम्पल को होल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच को भेजने के स्पष्ट निर्देश दिये हैं। इसके अलावा कोविड से संबंधित सूचनाएं, जांच, पॉजिटिव रोगियों की संख्या, हॉस्पिटलाईजेशन आदि की दैनिक रिपोर्ट इंटिग्रेटेड हेल्थ इनफॉरमेशन पोर्टल, आई.डी.एस.पी पर अनिवार्य रूप से दर्ज करने को भी अधिकारियों को कहा है।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण व चिकित्सा इकाईयों में पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिये महानिदेशलय स्तर पर एक नोडल अधिकारी तैनात करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। इसके अलावा उन्होंने शासन स्तर पर स्वास्थ्य सचिव और जिलों में मुख्य चिकित्साधिकारियों को कोरोना की नियमिति मॉनिटिरिंग करने के निर्देश दिये, ताकि कोरोना के सम्भावित मामलों की निगरानी और जांच व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

डॉ. रावत ने विभागीय सचिव को भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये, साथ ही कोरोना से निपटने के लिये जनपदवार बैठक कर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने को भी कहा।

इसके अलावा डॉ. रावत ने चिकित्सा इकाईयों में दवाओं, ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर के पर्याप्त भंडार सुनिश्चित करने, ऑक्सीजन प्लांट को एक्टिव रखने व अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma May 29, 2025 May 29, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सीएम की प्रेरणा से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्व
Next Article निजी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा आरटीई का अनुपालन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड November 22, 2026
डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
उत्तराखंड November 22, 2026
पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?