By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं
उत्तराखंडस्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/21 at 2:04 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने परखी दून और कोरोनेशन अस्पताल की व्यवस्थाएं

मरीजों को गुणवत्तापरक उपचार व साफ़- सफाई के दिए निर्देश

देहरादून, 21 जुलाई 2025:

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल (कोरोनेशन) और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज से संबद्ध दून अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री डॉ. रावत ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कोरोनेशन अस्पताल में डॉ. रावत ने अधिकारियों को अस्पताल परिसर में प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी हेतु सूचना पट्ट व फ्लैक्स लगाने के निर्देश दिये ताकि आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं की सही जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और कमियों को शीघ्र दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

इसके उपरांत उन्होंने दून अस्पताल का भी निरीक्षण किया जहां उन्होंने मरीजों का हालचाल पूछा और आयुष्मान योजना के अंतर्गत मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।

डॉ. रावत ने दून मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अस्पताल परिसर में सफाई की स्थिति को और बेहतर करने के निर्देश दिये साथ ही मरीजों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने को कहा।

स्वास्थ्य मंत्री ने दोनों अस्पतालों में तीमारदारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और संतुष्टि का फीडबैक लिया और त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।

You Might Also Like

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma July 21, 2025 July 21, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article स्वास्थ्य सचिव ने दिए निर्देश– रैफरल पर CMO-CMS की काउंटर साइन अनिवार्य, SOP तैयार करने के निर्देश…
Next Article चुनाव से पहले कुंडा में बड़ा खुलासा – संगठित गैंग ने रची थी साजिश, SSP मिश्रा की टीम का करारा प्रहार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल में बनेगा शिक्षक पैनल, दो महिला और दो पुरुष शिक्षक होंगे शामिल
उत्तराखंड October 30, 2026
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र
उत्तराखंड October 30, 2026
मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?