By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: यदि फर्जी खबरें प्रकाश में आती हैं तो संबंधित के खिलाफ की जाए कानूनी कार्रवाई: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > यदि फर्जी खबरें प्रकाश में आती हैं तो संबंधित के खिलाफ की जाए कानूनी कार्रवाई: मुख्य निर्वाचन अधिकारी
उत्तराखंड

यदि फर्जी खबरें प्रकाश में आती हैं तो संबंधित के खिलाफ की जाए कानूनी कार्रवाई: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/14 at 2:12 PM
Aarti Verma
Share
7 Min Read
SHARE

 

उत्तराखंड : तुरंत जारी किया जाए फर्जी खबरों का खंडन: CEO

फेक न्यूज़ सामने आने पर सम्बन्धित के खिलाफ हो विधिक कार्यवाही : CEO

फेक न्यूज का खण्डन तत्काल जारी किया जाये: CEO

रुद्रपुर : मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम सभागार पहुंचकर नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शिता से भयरहित माहौल में सम्पन्न कराने हेतु चल रही प्रारम्भिक तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरूषोत्तम ने जनपद ऊधम सिंह नगर की समीक्षा के दौरान निर्देशित करते हुए कहा कि  जनपद में स्वीप कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाते हुए आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में जनपद में 85 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा जाये। जन-जागरूकता हेतु सोशल मीडिया व्यापक प्रचार-प्रसार का विशेष माध्यम है, इस माध्यम का उपयोग करते हुए प्रतिदिन 5 बार पोस्ट अपलोड की जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विगत चुनावों में कम मतदान वाले मतदान केन्द्रों को चिन्हीकरण करते हुए कम मतदान होने के कारणों की जांच करते हुए उन क्षेत्रों में विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि 80 वर्ष की आयु पूरी कर चुके मतदाताओं, दिव्यांग तथा महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाये तथा बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को मतदान दिवस पर मतदान हेतु नियमानुसार आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर भी जन जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि यदि सम्भव हो तो बच्चों के सामने ही अभिभावकों को मतदान करने हेतु शपथ दिलाई जाये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस तथा प्रशासन वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर तत्परता से विशेष निगरानी रखें तथा किसी भी प्रकार की फेक न्यूज़ सामने आने पर सम्बन्धित के खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाते हुए फेक न्यूज का खण्डन भी तत्काल जारी किया जाये। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले वाहन चालको को भी मतदान की सुविधा हेतु पोस्टल बैलेट या इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किये जाये ताकि वे भी मतदान कर सकें।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि हर इलेक्शन नया होता है और प्रत्येक इलेक्शन में कुछ न कुछ अवश्य परिवर्तन होता है, इसलिए कोई भी अधिकारी एवं कर्मचारी ओवर कॉन्फीडेन्स में न रहे बल्कि आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को भलि भांति पढ़ते रहें और निर्वाचन प्रक्रिया में हर समय अपडेट रहें।

उन्होंने सुरक्षात्मक दृष्टि से अन्तराज्य सीमाओं पर सीसीटीवी लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश पुलिस विभाग को दिये। उन्होंने एफएसटी, एसएसटी, आबकारी, पुलिस आदि विभागों द्वारा अवैध शराब, मादक पदार्थों, शस्त्रों, नकदी के विरूद्ध की जाने वाली कार्यवाही को निर्धारित पोर्टल पर समय से अपलोड करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने जनपद नैनीताल की समीक्षा के दौरान विगत निर्वाचनों में मतदान प्रतिशत कम होने पर चिन्ता व्यक्त करते हुए निर्देश दिये कि जनपद में कम मतदान के कारणों का पता लगाते हुए उनका निवारण किया जाये और जनपद में स्वीप गतिविधियों को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाये। उन्होंने वनभूलपुरा में घटित घटना को संज्ञान में रखते हुए जनपद के क्रीटिकल तथा वल्नारेबल बूथों का निर्धारण करने के निर्देश दिये।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद नैनीताल द्वारा अन्य जनपदों को भी वाहन उपलब्ध कराये जा सकते हैं, इसलिए नैनीताल जनपद इस बात पर विशेष ध्यान दे कि निर्वाचन ड्यूटी में लगने वाले वाहन चालको को भी मतदान की सुविधा हेतु पोस्टल बैलेट या इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट जारी किये जाये ताकि वे भी मतदान कर सकें। उन्होंने जनपद में सभी तैयारियां शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होने मतदाता जागरूकता हेतु जनपद में हस्ताक्षर अभियान की भी शुरूआत की।

बैठक में जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भय रहित माहौल में सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन कटिबद्ध है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार ने मतदाताओं, मतदान केन्द्रों एवं मतदेय स्थलों, विभिन्न गठित टीमों, नोडल अधिकारियों, स्वीप गतिविधियों के साथ ही जनपद में अब तक की गई कार्यवाही तथा आने वाले समय में की जाने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में एसएसपी मन्जूनाथ टीसी ने पुलिस बल की वर्तमान स्थिति, पुलिस बल की अतिरिक्त मांग, अन्तराष्ट्रीय, अन्तराज्य व अन्तर जनपदीय सीमाओं सहित विभिन्न सुरक्षात्मक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक से पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया एवं सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली। दिव्यांग आईकॅन एवं मतदाताओं व अच्छे कार्य करने वाली बीएलओ को को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष मतदान करने की अपील की।
इसके पश्चात अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदण्डे ने बगवाड़ा मण्डी पहुॅचकर प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि ईवीएम तथा वीवीपेट को धूप व गर्मी से बचाने के लिए कूलिंग की व्यवस्था की जाये तथा काउंटिंग दिवस हेतु भी कूलिंग की व्यस्था की जाये। उन्होंने वाहनों की पार्किंग तथा कार्मिकों के खान-पान के सम्बन्ध में भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह, मुख्य विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी स्वीप मनीष कुमार, सीडीओ नैनीताल अशोक पाण्डे, अधिशासी निदेशक यूआईआरडीए आरडी पालीवाल, डेम जीबी पन्त यूनिवर्सिटी मोहम्मद नासिर, अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी, अपर जिलाधिकारी नैनीताल शिव चरण द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, कौस्तुभ मिश्र, अभय प्रताप सिंह, गौरव चटवाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण

सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा

. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Rudrapur
Aarti Verma February 14, 2024 February 14, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article वारंटीओ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सहसपुर पुलिस द्वारा 01 वारंटी किया गिरफ्तार
Next Article 34 वें यातायात सुरक्षा माह के दृष्टिगत पुलिस तथा पत्रकार एकादश के बीच खेला गया सद्भावना मैत्री मैच।
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

रेशम उत्पादन से वस्त्र निर्माण तक उत्तराखंड के एकीकृत मॉडल का अध्ययन, यूपी के उच्चस्तरीय दल ने किया स्थलीय निरीक्षण
उत्तराखंड October 9, 2026
सरस फूड फेस्टिवल ग्रामीण महिलाओं के लिए बना बड़ा बाजार
उत्तराखंड October 9, 2026
दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान
उत्तराखंड October 9, 2026
युवाओं के JOSH से बनेगा टीबी मुक्त उत्तराखंड, जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे युवा
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 9, 2026
. उत्तराखंड में भूकंप अलर्ट सिस्टम का होगा परीक्षण, कल 11 बजे बजेगा सायरन
उत्तराखंड October 8, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?