By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गाइड बनना है तो जंगल से करिये प्यार जिलाधिकारी पौड़ी ने किया शुभारंभ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > गाइड बनना है तो जंगल से करिये प्यार जिलाधिकारी पौड़ी ने किया शुभारंभ
उत्तराखंड

गाइड बनना है तो जंगल से करिये प्यार जिलाधिकारी पौड़ी ने किया शुभारंभ

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/19 at 9:11 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

गाइड बनना है तो जंगल से करिये प्यार जिलाधिकारी पौड़ी ने किया शुभारंभ

रिपोर्ट भगवान‌ सिंह पौड़ी: पौड़ी को पर्यटन प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ाए जा रहे कदमों की कड़ी में अब यहां हेरिटेज टूर भी सैलानियों को आकर्षित करेंगे। इसके लिए पौड़ी में पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड तैयार किए जा रहे है।

 

उत्तराखंड में पर्यटन यहां की आर्थिकी से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू है। इसे देखते हुए सरकार भी पर्यटकों को ऐसे स्थलों पर ले जाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जो उनकी नजरों से अपेक्षाकृत दूर ही रहे हैं।

 

ऐसे में टूरिस्ट गाइड का करियर आजकल काफी आकर्षक और फायदेमंद साबित हो रहा है. इस फील्ड में अधिक रोजगार पैदा करने की क्षमता है.

 

पर्यटन विभाग उत्तराखण्ड और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी स्किल काउंसलिंग के तत्वावधान में दस दिवसीय निशुल्क हेरिटेज टूरिज्म गाइड का प्रशिक्षण पौड़ी में प्रारंभ हो गया है। प्रशिक्षण का शुभारंभ पौड़ी जिलाधिकारी श्री आशीष चौहान ने किया।

उद्धघाटन समारोह में जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं से कहाँ कि अगर उन्हें अच्छा गाइड बनने के लिए जंगल, ecosystem से प्यार करो और साथ ही एक अच्छा फोटोग्राफर भी बनो। और साथ ही अपनी पढाई भी पूरी करो। उन्होंने कहा कि गाइड क्षेत्र में ज्यादा सफल होने के लिए वो साथ में रेस्टोरेंट, राफ्टिंग या साहसिक गतिविधियों से संबंधित कार्य भी कर सकते है।

उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को उनके उज्जवल भविष्य के बारे में शुभकामनाये दी। उद्धघाटन समारोह में जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्री प्रकाश सिंह खत्री ने सभी प्रशिक्षुओं को “ट्रैवल फॉर लाइफ” की शपथ दिलवाई।

 

“ट्रैवल फॉर लाइफ” पर्यटन की दिशा में एक वैश्विक आंदोलन है, जो भारत के माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित मिशन LiFE (पर्यावरण के लिए जीवन शैली) से प्रेरित है। यह आंदोलन पर्यटकों और पर्यटन व्यवसायों दोनों को संरक्षण के उद्देश्य से सीधे उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहता है।

 

उद्धघाटन समारोह शुरू में पर्यटन विभाग की अपर निदेशक पूनम चंद ऑनलाइन जुडी। उन्होंने बताया कि आने वाला भविष्य हेरिटेज टूरिज्म का है। इसके लिए युवाओं को अपने क्षेत्र की इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों की गहन जानकारी होनी जरूरी है।

 

पूनम चंद ने सभी प्रशिक्षुओं से बात करके उनके पृष्ठभूमि, रूचि और व्यवसाय के बारे में जानकरी ली।
पौड़ी में हास्पिटेलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के माध्यम से युवाओं को हेरिटेज टूर गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, गाइड प्रशिक्षण के पौड़ी बैच में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ है।

 

10 दिन के प्रशिक्षण के बाद टूरिस्ट गाइड का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण की अवधि 10 दिन होगी जिसमे पौड़ी एवं आसपास के पर्यटन एवं अन्य क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

 

प्रशिक्षुओं को हेरिटेज टूरिज्म और हेरिटेज टूर गाइड की प्रस्तुति, व्यवहार, संचार, उत्तराखंड विरासत स्थल के रूप में तथा सतत और जिम्मेदार पर्यटन आदि विभिन्न पक्षों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को हेरिटेज साइट की यात्रा भी कराई जाएगी। प्रशिक्षण के लिए 12वीं पास 18 से 55 साल तक की आयु का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है। ट्रेनिंग पार्टनर समर्पित मीडिया सोसाइटी द्वारा पौड़ी में ट्रेनिंग का सञ्चालन किया जा रहा है।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Podi
Aarti Verma January 19, 2024 January 19, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article 22 जनवरी को राज्य सरकार ने घोषित किया अवकाश, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस फैसले की सराहना
Next Article राम राज्य भी धर्म के बल पर ही स्थापित हुआ : प्रो० देवनारायण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?