By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और प्रमोशन सेल की समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और प्रमोशन सेल की समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी…
उत्तराखंड

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और प्रमोशन सेल की समीक्षा बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश जारी…

Aarti Verma
Last updated: 2024/08/27 at 12:56 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

आज ए0पी0 अंशुमान, ADG, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से दोनों परिक्षेत्र, समस्त जनपद प्रभारियों, पुलिस उपाधीक्षक, ऑप्स एवं सोशल मीडिया सेल प्रभारियो के साथ वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक कर जनपदों में स्थापित सोशल मीडिया प्रमोशन सेल एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के कार्यो की समीक्षा की गयी, जिसमें उक्त अधिकारियों के अतिरिक्त कृष्ण कुमार वी के, पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना तथा पी रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस अधीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, पुलिस उपाधीक्षक, अपराध सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा निम्न निर्देश दिये गयेः-

जनपदों में स्थापित सोशल मीडिया सेलों को सक्रिय कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली समस्त पोस्टों की नियमित रुप से मॉनिटरिंग करायी जाये तथा भ्रामक पोस्टों पर पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत S.O.P के अनुरूप तत्काल कार्यवाही की जाये।

 

सोशल मीडिया सेल द्वारा किये जा रहे कार्यों का पुलिस उपाधीक्षक, ऑप्स नियमित रुप से पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करें।

 

समस्त जनपद प्रभारी उपरोक्त सैल की जनशक्ति एवं उनके कार्यों का मूल्याकंन करते हुए समीक्षा रिपोर्ट परिक्षेत्र कार्यालय सहित पुलिस मुख्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

 

जनपद स्तर पर सोशल मीडिया इन्फल्यूएंसर का चिन्हीकरण करते हुए उनके साथ जिला मुख्यालय अथवा थाने स्तर पर गोष्ठी आहूत कर उन्हें सकारात्मक एवं जनजागरूकता विषयक पोस्ट किये जाने हेतु प्रेरित किया जाये।

 

कानून एवं शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने वाले भ्रामक पोस्टों का तत्काल खण्डन किया जाये।

 

सोशल मीडिया पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली पोस्टों को हटाये जाने सम्बन्धित कार्यवाही करने एवं टेकडाअन नोटिस जारी करने हेतु शासन स्तर से नामित नोडल पुलिस उपमहानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था को पत्र प्रेषित किये जाने एवं पुलिस मुख्यालय स्तर से निर्गत एस0ओ0पी0 में दिये गये निर्देशों के अनुरुप कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

 

पुलिस मुख्यालय स्तर से पुलिस कार्मिकों हेतु निर्गत सोशल मीडिया पॉलिसी में दिये गये निर्देशों का अनुपालन कराया जाये। यदि कोई पुलिस कर्मी उक्त पॉलिसी का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही सम्पादित कराते हुए अग्रेत्तर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।

 

उक्त के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड महोदय द्वारा आज ही पुलिस मुख्यालय स्थित अपराध एवं कानून व्यवस्था से सम्बन्धित समस्त अनुभागों के कार्यों की समीक्षा कर अनुभाग/शाखा प्रभारियों को कार्यों का समयान्तर्गत निष्पादन किये जाने के निर्देश दिये गये।

You Might Also Like

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma August 27, 2024 August 27, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड : कोऑपरेटिव बैंकों के खराब प्रदर्शन पर कड़ी कार्रवाई, अनिवार्य सेवानिवृत्ति के निर्देश…
Next Article भारी बारिश और भूस्खलन के बीच उजैली उत्तरकाशी SDRF उत्तराखंड पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?