डोईवाला
रिपोर्टर: आरती वर्मा
देहरादून के डोईवाला में ट्रैक्टर ट्राली ने दो किशोरियों को कुचला एक की मौत दूसरी गंभीर रूप से घायल ….
डोईवाला की खता रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोरी जूही की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी रिश्तेदार दीपाली गंभीर रूप से घायल खता रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार 16 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी 17 वर्षीय रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बाद में ट्रैक्टर को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोनों किशोरियां स्कूटी से अपने घर जा रही थीं।
इसी दौरान सामने से खनन सामग्री लेकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में उनकी स्कूटी आ गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण सड़क पर निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। है।
