By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: केदारनाथ धाम यात्रा में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण दिए निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > केदारनाथ धाम यात्रा में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण दिए निर्देश…
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम यात्रा में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण दिए निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/05/09 at 10:55 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

श्री केदारनाथ धाम यात्रा अवधि में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यातायात व्यवस्था का निरीक्षण कर सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाये रखने के दिये निर्देश

 

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत कपाट खुलने से पूर्व पुलिस विभाग रुद्रप्रयाग अपनी तैयारियों को अन्तिम रूप देने में लगा हुआ है। जनपद में होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा जनपद के सभी विभागों के आपसी समन्वय के साथ चलती है। यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में पुलिस विभाग का जिम्मा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ही उनको सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराये जाने की होती है।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे कल से आरम्भ होने वाली श्री केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के प्रति काफी गम्भीर हैं। जनपद की यातायात व्यवस्था में सुधार उनकी प्राथमिकताओं मे रहा है। इस बार यातायात के सफल संचालन हेतु जनपद मुख्यालय से सोनप्रयाग तक के सम्पूर्ण क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 03 जोन एवं 11 सेक्टरों में बांटा गया है।

 

पुलिस अधीक्षक ने तिलवाड़ा से फाटा तक सड़क मार्ग से भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। सुचारु यातायात व्यवस्था हेतु उनके द्वारा संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर निरीक्षण के दौरान उन्होनें सम्बन्धित प्रभारियों से यातायात के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा यातायात अवरुद्ध करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यातायात निरन्तर चलायमान रखने, पार्किंगों का समुचित उपयोग किये जाने व वैकल्पिक पार्किंगों का सदुपयोग करने तथा वाहनों के आवागमन एवं पैदल यात्रियों के चलने की स्थिति में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये गये।

 

ऐसे स्थल जहां पर मार्ग बिल्कुल ही संकरे हैं व एक बार में दो वाहन आर-पार नहीं हो सकते ऐसे स्थानों पर गेट सिस्टम यानि एक तरफ का यातायात थोड़ी देर के लिए रोककर दूसरी तरफ के वाहन पार कराने व इसी प्रकार से दूसरी तरफ के वाहनों को थोड़ी देर रोककर पहले छोर के वाहनों को छोड़ने के निर्देश दिये गये। यातायात के सुचारू संचालन हेतु दुपहिये वाहनों के माध्यम से निरन्तर आवंटित क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिये गये। थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस के आपसी समन्वय के साथ प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

 

इस दौरान निरीक्षक यातायात रुद्रप्रयाग श्याम लाल, थाना प्रभारी गुप्तकाशी राकेन्द्र कठैत, थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, चौकी प्रभारी चोपता सतीश चन्द्र शाह, चौकी प्रभारी तिलवाड़ा हरीश चन्द्र, उपनिरीक्षक यातायात दमयन्ती गरोड़िया सहित यातायात के दृष्टिगत बनाये गये जोन व सैक्टरों में ड्यूटीरत यातायात कार्मिक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma May 9, 2024 May 9, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article  विकासनगर: किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बीडीएम स्कूल के तानिया व वंश ने गोल्ड सोहेल ने सिल्वर मेडल जीता…
Next Article पिछले 24 घण्टों में उत्तराखण्ड में वनाग्नि की कोई भी नई घटना नही -सीएस राधा रतूड़ी ने दी जानकारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?