By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: कार्यक्रम स्थल व VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > कार्यक्रम स्थल व VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
उत्तराखंड

कार्यक्रम स्थल व VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

Aarti Verma
Last updated: 2024/04/22 at 4:10 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

महामहिम राष्ट्रपति, भारत के जनपद देहरादून आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल की उच्चाधिकारियों ने की ब्रीफिंग

 

कार्यक्रम स्थल व VVIP रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

 

23 अप्रैल को महामहिम राष्ट्रपति, भारत के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग की गयी।

 

ब्रीफिंग के दौरान महामहिम राष्ट्रपति, भारत के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक L/O, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया की VVIP ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 2 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए।

VVIP से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा के पहलु से सतर्क दृष्टि रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए।

 

VVIP रूट के प्रभारी अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह वी0वी0आई0पी0 भ्रमण से पूर्व सम्पूर्ण रुट का निरीक्षण कर इस बात को सुनिश्चित कर ले कि उक्त मार्ग पर कोई निर्माण सामग्री न पडी हो साथ ही वी0वी0आई0पी0 रूट पर फ्लीट मूंवमेट के दौरान जिन चौराहों पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, उनमें पूर्व से बैरिकेडिंग अथवा रस्सो की सहायता से ट्रैफिक को रोकने की व्यवस्था की जाये।

 

सभी नोडल पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान करते हुए उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर उन्हें ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर ले तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो।

 

साथ ही प्रभारी अधिकारी जॉलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में ऊँचे स्थानों/पानी की टंकियों की बी0डी0एस0 व डाग स्कवाड टीम से सघन चैकिंग कर वहाँ पर आवश्यक पुलिस बल को नियुक्त करना सुनिश्चित करें।

 

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक L/O, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, पुलिस महानिरीक्षक गढवाल परिक्षेत्र, एआईजी पी/एम, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी, कमांडेंट 46 वीं वाहिनी पीएसी, एस0पी0 सीबीसीआईडी, कमाण्डेंट एसडीआरएफ, कमाण्डेंट आई0आर0बी0 द्वि़तीय व अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 22, 2024 April 22, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article Dehradun : पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, खाई में गिरा वाहन, 4 की मौत…
Next Article गुमशुदा मासूम को अपनो से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई मायूस चेहरों पर मुस्कान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब
उत्तराखंड October 29, 2026
मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?