By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: एम्स ऋषिकेश में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सम्मेलन “ईएम-पर्व 2025”
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > एम्स ऋषिकेश में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सम्मेलन “ईएम-पर्व 2025”
उत्तराखंडस्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सम्मेलन “ईएम-पर्व 2025”

Aarti Verma
Last updated: 2025/07/31 at 11:01 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

एम्स ऋषिकेश में दो दिवसीय ईएम-पर्व 2025 का आयोजन
आपातकालीन चिकित्सा पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे देश-दुनिया के विशेषज्ञ

एम्स, ऋषिकेश में इमरजेंसी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन चिकित्सा सम्मेलन ईएम-पर्व 2025 का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत INNOVAT-EM कार्यशालाएं हुई।

एसोसिएशन ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन एजुकेटर्स (AEME) एवं कार्डियोडायबेटिक सोसाइटी के सहयोग से आयोजित अव्यवस्था में सटीकता – आपातकालीन क्रिटिकल केयर में महारत” विषय पर आधारित इस सम्मेलन में विश्वभर से प्रसिद्ध आपातकालीन चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया।

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य अतिथि अतिरिक्त महानिदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं (भारत सरकार) डॉ. सुनीता मंडल, सम्मेलन की संरक्षक एवं एम्स निदेशक- सीईओ प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह, सह संरक्षक शंकायध्यक्ष अकादमिक प्रो. डॉ. जया चतुर्वेदी और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. सत्यश्री बालिजा ने संयुक्तरूप से किया।

निदेशक एम्स प्रो. मीनू सिंह ने इस सम्मेलन की सराहना की व कहा कि इस तरह के वृहद जनहित से जुड़े ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भविष्य में भी सततरूप से आयोजित किए जाने चाहिंए, जिससे नर्सिंग ऑफिसर्स, जूनियर रेजिडेंट्न्टस एवं मेडिकल ऑफिसर्स को सीखने का मौका मिल सके।

इस अवसर पर प्रोफेसर जूडिथ टिंटिनैली, प्रो. बर्नड डब्ल्यू. बॉटिगर, डॉ. रशेल लियू, प्रो. टिम कोट्स, प्रो. अमल मट्टू, डॉ. वेंकट कोटमराजू, डॉ. एस.एस.सी. चक्र राव आदि विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।

INNOVAT-EM कार्यशालाओं में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को ब्रॉन्कोस्कोपी, नसों में ब्लॉक देना, ईडी थोराकोटॉमी, एक्सटर्नल वेंट्रिकुलर ड्रेन प्लेसमेंट एवं एयरवे मैनेजमेंट जैसी उच्च गुणवत्ता वाली हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई।

इसके साथ ही, संस्थान के सेवावीरों को कम्प्रेशन ओनली लाइफ सपोर्ट (COLS) का प्रशिक्षण देकर उन्हें आपात स्थिति में पहले उत्तरदाता के रूप में तैयार किया गया। इस अवसर पर इमरजेंसी विभागाध्यक्ष डॉ. निधि ने बताया कि ईएम-पर्व 2025 ने न केवल अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा दिया, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा में कौशल विकास और सामाजिक संवेदनशीलता का आदर्श भी प्रस्तुत किया। उन्होंने उम्मीद जताई है कि प्रशिक्षणार्थियों के माध्यम से इस दक्षता कार्यशाला का लाभ आपात चिकित्सा के लिए आए मरीजों को मिलेगा।

सम्मेलन की आयोजन समिति की अगुवाई एम्स संस्थान की आपातकालीन चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. निधि कैले एवं निदेशक, AEME डॉ. अरुणाचलम आइंस्टीन ने किया।
सम्मेलन के आयोजन में डीएमएस डॉ. भारत भूषण भारद्वाज, आपातकालीन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम अरोड़ा, प्रो. अशीमा शर्मा ने अहम भूमिका निभाई।

संस्थान के जनरल मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रवि कांत, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. मोहम्मद क़मर आज़म, डॉ. मुकेश सिंघला और डॉ. रश्मि मल्होत्रा सम्मेलन के सह-आयोजक अध्यक्ष रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Aims rishikesh, Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 31, 2025 July 31, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ऑपरेशन कालनेमि के तहत 10 फर्जी ढोंगीयो को दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से किया गिरफ्तार
Next Article डीएम के सख्त निर्देश; जलभराव की शिकायतों को हल्के में न लें अधिकारी…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?