By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: सरकारी स्कूलों पर ताले, अभिभावकों पर निजी स्कूलों का बढ़ता बोझ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > सरकारी स्कूलों पर ताले, अभिभावकों पर निजी स्कूलों का बढ़ता बोझ
उत्तराखंड

सरकारी स्कूलों पर ताले, अभिभावकों पर निजी स्कूलों का बढ़ता बोझ

Aarti Verma
Last updated: 2026/03/13 at 10:48 AM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

सरकारी स्कूलों पर ताले, अभिभावकों पर निजी स्कूलों का बढ़ता बोझ

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: 826 स्कूल बंद, निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर घमासान, निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त

देहरादून : उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। एक तरफ जहां सरकारी प्राइमरी स्कूलों के लगातार बंद होने को लेकर विपक्षी और सामाजिक संगठन सरकार पर सवाल उठा रहे हैं,

वहीं दूसरी तरफ प्रशासन निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम कसने की तैयारी में जुट गया है।

विकासनगर में जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में राज्य में 826 प्राइमरी स्कूलों पर ताले लग चुके हैं और सैकड़ों अन्य स्कूल बंद होने के कगार पर हैं। उन्होंने इसे शिक्षा मंत्री की अदूरदर्शिता और लापरवाही का परिणाम बताते हुए मंत्री को पद से हटाने की मांग की।

नेगी ने कहा कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति के कारण गरीब अभिभावकों को मजबूर होकर अपने बच्चों का दाखिला निजी स्कूलों में कराना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई परिवार अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद कर्ज और उधारी लेकर बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने को मजबूर हैं।

मोर्चा अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर किन कारणों से सरकारी स्कूल लगातार बंद हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या इस विषय पर कभी शिक्षा विभाग ने कोई गंभीर समीक्षा या कार्यशाला आयोजित की। साथ ही यह भी पूछा कि आखिर अभिभावक सरकारी विद्यालयों से दूरी क्यों बना रहे हैं।

उन्होंने आशंका जताई कि कहीं यह सब निजी स्कूलों को फायदा पहुंचाने की साजिश तो नहीं है। नेगी ने कहा कि शिक्षा मंत्री के पास जितने भी विभाग हैं, उनमें वे जनता को न्याय दिलाने में विफल साबित हुए हैं।

ऐसे में सरकार और राजभवन को चाहिए कि हर मोर्चे पर विफल इस गैरजिम्मेदार मंत्री को पद से हटाया जाए। पत्रकार वार्ता में विजय राम शर्मा और दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।

निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन सख्त

इधर, नए शैक्षिक सत्र से पहले नैनीताल जिला प्रशासन ने निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी निजी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर नई एसओपी के तहत स्कूल संचालन के निर्देश दिए हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई निजी स्कूल अभिभावकों को कॉपी-किताब, यूनिफॉर्म या अन्य सामग्री किसी एक निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए मजबूर करता है या बिना अनुमति फीस बढ़ाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों का भविष्य बनाना है, न कि अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डालना। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधनों को पारदर्शी व्यवस्था अपनाने और नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की अनियमितता या दबाव का सामना करना पड़े तो इसकी शिकायत प्रशासन या शिक्षा विभाग से करें, ताकि तुरंत जांच कर कार्रवाई की जा सके।

You Might Also Like

बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल सुरक्षित रेस्क्यू

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 13, 2026 March 13, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article रोग निदान व प्रकोप प्रबंधन पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
Next Article मुख्यमंत्री के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड October 5, 2026
एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…
उत्तराखंड October 4, 2026
सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन घायल सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तराखंड October 3, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?