By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: धामी सरकार का बड़ा फैसला: जिला सहकारी बैंकों की कमान अब सहकारिता विभाग के अधिकारियों के हाथ
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > धामी सरकार का बड़ा फैसला: जिला सहकारी बैंकों की कमान अब सहकारिता विभाग के अधिकारियों के हाथ
उत्तराखंड

धामी सरकार का बड़ा फैसला: जिला सहकारी बैंकों की कमान अब सहकारिता विभाग के अधिकारियों के हाथ

Aarti Verma
Last updated: 2026/06/10 at 10:25 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

जिला सहकारी बैंकों के संचालन को मिलेगी नई गति,

10 जनपदों में विभागीय अधिकारियों को सौंपी गई प्रशासक की जिम्मेदारी

देहरादून : 10 जून,उत्तराखंड शासन ने जिला सहकारी बैंकों के प्रभावी एवं सुचारू संचालन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए प्रदेश के 10 जनपदों में मुख्य विकास अधिकारियों से बैंक प्रशासक का दायित्व वापस लेकर सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंप दी है। इस संबंध में शासन द्वारा मंगलवार देर रात्रि आदेश जारी कर दिए गए हैं।

शासन के अनुसार मुख्य विकास अधिकारियों के पास विभिन्न विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की व्यापक जिम्मेदारियां होने के कारण जिला सहकारी बैंकों के संचालन को अधिक समय और विशेषज्ञता प्रदान करने हेतु विभागीय अधिकारियों को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इससे बैंकिंग कार्यों में गति आएगी तथा निर्णय प्रक्रिया और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

जारी आदेश के अनुसार देहरादून जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक  ईरा उप्रेती को प्रशासक नियुक्त किया गया है। हरिद्वार जिला सहकारी बैंक में अपर निबंधक  आनंद शुक्ल को यह दायित्व सौंपा गया है।
इसी प्रकार कोटद्वार जिला सहकारी बैंक में गढ़वाल मंडल के उप निबंधक  सुरेंद्र पाल, चमोली जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक मोनिका चुनेरा, तथा ऊधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक एम.पी. त्रिपाठी को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

वहीं उत्तरकाशी एवं टिहरी जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक रमिंद्री मंद्रवाल को प्रशासक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक कुमाऊँ मंडल राजेश चौहान, नैनीताल जिला सहकारी बैंक में संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल तथा पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक में उप निबंधक मुख्यालय मनोज कुमार पुनेठा को प्रशासक नियुक्त किया गया है।

शासन का मानना है कि अनुभवी विभागीय अधिकारियों की तैनाती से जिला सहकारी बैंकों के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा सहकारी बैंकिंग सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं जनोन्मुखी बनाया जा सकेगा।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 10, 2026 June 10, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी
Next Article SDRF एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त प्रयासों से गंगा नदी में डूबे गाजियाबाद निवासी युवक का शव बरामद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?