By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: मंत्री डॉ. प्रेम चन्द ने देहरादून-हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्तों अधिकारियों के साथ बैठक कर की ये चर्चा 
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > मंत्री डॉ. प्रेम चन्द ने देहरादून-हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्तों अधिकारियों के साथ बैठक कर की ये चर्चा 
उत्तराखंड

मंत्री डॉ. प्रेम चन्द ने देहरादून-हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्तों अधिकारियों के साथ बैठक कर की ये चर्चा 

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/12 at 9:47 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

मंत्री डॉ. प्रेम चन्द ने देहरादून-हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्तों अधिकारियों के साथ बैठक कर की ये चर्चा
मंत्री अग्रवाल ने देहरादून-हरिद्वार की नगर निकाय के अधिकारियों के साथ की बैठक, की ये चर्चा

देहरादून : प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल ने जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि आज जनपद देहरादून एवं हरिद्वार की नगर निकायों के नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारियों से देहरादून एवं एवं हरिद्वार नगर निकायों में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने दोनों जनपदों के संबंधित अधिकारियों से नगर निकाय में बजट की स्थिति, अवस्थापना मद में किये जा रहे कार्यों का विवरण, वित्त आयोग मद से किये गये कार्यों का विवरण तथा नगर निकाय के अंतर्गत लम्बित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निकाय के अंतर्गत हो रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तथा ससमय पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने निकाय चुनाव की तैयारियों, पार्किंग आवंटन, अलाव और रैन बसेरों की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने निकायों के अंतर्गत मांग के अनुरूप अलाव बढ़ाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

शहरी विकास मंत्री ने केन्द्र पोषित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, एन.यू.एल.एम., तथा पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हो रहे कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की। मंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत कूड़ा उठान एवं निस्तारण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

मंत्री ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी विकासात्मक कार्य अधिकारियों को सौंपे गये हैं उन्हें ससमय पूर्ण कर लिया जाए। कार्यों की गुणवत्ता में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मंत्री ने कहा कि कुछ निकायों द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं परन्तु कुछ निकायों को अपनी कार्यशैली में सुधार लाना होगा।

इस अवसर पर निदेशक, शहरी विकास, नितिन भदौरिया, अपर निदेशक, शहरी विकास, एल.एन.मिश्रा, सहायक निदेशक, शहरी विकास, राजीव पाण्डे तथा देहरादून एवं हरिद्वार नगर निकायों के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar
Aarti Verma January 12, 2024 January 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश मनायेगा उत्सव।
Next Article उत्तराखंड पर पड़ा अयोध्या का प्रभाव, जानें मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?