देहरादून : रिपोर्टर : आरती वर्मा
डोईवाला : राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आज चीनी मिल मजदूर संघ डोईवाला द्वारा चीनी मिल में कार्यरत महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चीनी मिल डिप्टी चीफ केमिस्ट राजवीर सिंह ने महिला को स्मृति चिन्ह दिए चीनी मिल मजदूर संघ के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि महिलाएं देश का गौरव है हर जगह महिलाएं अपना विशेष योगदान प्रदान करती है चाहे वह राजनीति हो खेल हो या शिक्षा हो सभी जगह महिलाएं सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रही हैं।
भारत में कई ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है और हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुति दे दी हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए घर हो या बाहर महिलाएं बड़ी ही इमानदारी से अपनी भूमिका निभाती हैं कार्यक्रम में चीनी मिल कार्यालय अधिकारी अरविंद शर्मा, सुषमा चौधरी,सिद्धार्थ दीक्षित ,शिवानी वर्मा नीना थापा,अनुज पाल चीनी मिल मजदूर संघ के महामंत्री ओमप्रकाश वर्मा कोषाध्यक्ष रेवती कोठारी,नरेंद्र धीमान, भीम सिंह उपाध्यक्ष अफजल खान आदि कई महिलाएं मौजूद थी।