By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड के पर्वतीय समुदाय को जनजाति की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड के पर्वतीय समुदाय को जनजाति की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र
उत्तराखंड

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड के पर्वतीय समुदाय को जनजाति की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र

Aarti Verma
Last updated: 2025/11/04 at 12:28 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

रिपोर्टर : आरती वर्मा,

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड के पर्वतीय समुदाय को जनजाति की मांग को लेकर राष्ट्रपति को भेजा मांगपत्र

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आज राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम पर ज्ञापन प्रेषित किया।

राष्ट्रपति के देहरादून आगमन पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उनको ज्ञापन देने के लिए विधानसभा की तरफ चले लेकिन उनको एलआईसी रीजनल ऑफिस के पास एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने फोर्स के साथ कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया।

इस पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता वहीं पर नारेबाजी करने लगे। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता उत्तराखंड के पर्वतीय समुदाय को शेड्यूल 5 में जनजाति का दर्जा देने की मांग करने वाले नारे लगाए लगाने लगे।

इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष कुमार पहुंचे तथा पार्टी पदाधिकारी से ज्ञापन लेकर उन्हें यह मांग पत्र राष्ट्रपति तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद से मां ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक लगभग ढाई सौ जातियों को जनजाति का दर्जा दिया जा चुका है लेकिन उत्तराखंड से 1974 में ट्राइबल का स्टेटस वापस ले लिया गया था। उन्होंने इसे दोबारा से बहाल करने की मांग की।

पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू खुद भी संथाल जनजाति से हैं और पार्टी को उम्मीद है कि वह उत्तराखंड की इस जायज मांग को संवेदनशीलता से लेंगी।

महानगर अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जम्मू–कश्मीर के पहाड़ी, पद्दारी और गड्डा ब्राह्मण समुदायों को जनजातीय दर्जा प्रदान करने के निर्णय से यह विषय और अधिक प्रासंगिक एवं न्यायसंगत हो गया है।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251104-WA0003.mp4

उत्तराखंड आंदोलनकारी प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुशीला पटवाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 1965 में गठित “लोकुर समिति” ने अनुसूचित जनजातियों की पहचान हेतु पाँच प्रमुख मानदंड निर्धारित किए थे। गढ़वाली और कुमाऊँनी समुदाय उन सभी मापदंडों को पूर्ण रूप से पूरा करते हैं।

https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251104-WA0001.mp4
https://bebaknews.com/wp-content/uploads/2025/11/VID-20251104-WA0002.mp4

ये रहे शामिल

इस मौके पर शिव प्रसाद सेमवाल जी, सुलोचना ईष्टवाल, शशी रावत,मीना थपलियाल ,बसंती गोस्वामी ,शुशीला पटवाल , मंजू रावत,,रेनू नवानी, सुनीता , नवीन पंत महानगर अध्यक्ष, भगवती प्रसाद नौटियाल सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष, भगवती गोस्वामी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ , दयाराम मनौड़ी, जिला महामंत्री योगेश ईष्टवाल , केंद्रीय कार्यालय प्रभारी ,सुभाष नौटियाल संगठन सचिव, महावीर सिंह ,प्रीतम नेगी, सोभित भद्री आदि तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।

ये हैं प्रमुख मांगें

1. उत्तराखंड के समस्त पर्वतीय मूल निवासी समुदायों को अनुसूचित जनजाति (Scheduled Tribe) का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए।

2. उत्तराखंड के संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्र को संविधान की पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत घोषित किया जाए।

You Might Also Like

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma November 4, 2025 November 4, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डोईवाला में गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, उत्साह और श्रद्धा का माहौल
Next Article मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल रूप से किया बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का शुभारंभ, श्रीनगर में हो रहे हैं कई विकास कार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?