By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: हनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माण: महाराज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > पर्यटन > हनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माण: महाराज
पर्यटन

हनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माण: महाराज

Aarti Verma
Last updated: 2025/01/20 at 3:52 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

हनोल से ठडियार तक होगा नई सड़क का निर्माण: महाराज

टोंस नदी के दोनों ओर होगा घाटों का निर्माण

हनोल मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

देहरादून : हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण के साथ-साथ हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों का निर्माण किया जायेगा।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के सभाकक्ष में हनोल स्थित महासू महाराज के मास्टर प्लान की समीक्षा करने के साथ-साथ पर्यटन, लोक निर्माण और सिंचाई विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कही।

समीक्षा बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री महाराज ने पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और पर्यटन विभाग के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए हालोल के मास्टर प्लान की समीक्षा के साथ-साथ लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग से वहां पर किए जाने वाले कार्यों के लिए अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश दिए।

समीक्षा के बाद उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हनोल से ठडियार (पबासिक महासू महाराज) तक लगभग 1.5 किमी नई सड़क का निर्माण और सौंदर्यकरण और ठडियार में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस से खट्टल तक संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई है। सड़कों के किनारों को चौड़ा करने, साइन बोर्ड व्यवस्थित ढंग से लगाने और यात्रा मार्गों पर शौचायलयों के निर्माण के भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

श्री महाराज ने बैठक के पश्चात जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए हनोल महासू देवता मंदिर से लेकर ठडियार (पबासिक महासू महाराज) झूला पुल तक भू-कटाव रोकने के लिए मृदा स्थिरीकरण और संरक्षण कार्य के निर्देश देने के अलावा हनोल और ठडियार स्थित टोंस नदी के दोनों ओर घाटों के निर्माण के भी निर्देश दिए हैं।

समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग के एसीईओ अभिषेक रोहिल्ला, फाइनेंस कंट्रोलर जगत सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता राजेश शर्मा, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता सुभाष पांडे, अधीक्षण अभियंता मुकेश परमार के साथ-साथ कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Satpal Maharaj
Aarti Verma January 20, 2025 January 20, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article ऋषिकेश क्षेत्र में हुई नकबजनी/वाहन चोरी की 6 अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा…
Next Article देहरादून : खेल अधिकारियों ने मंत्री रेखा आर्या को ग्राउंड जीरो से की रिपोर्टिंग…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?