By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: तीन विभागों में धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > तीन विभागों में धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब
उत्तराखंड

तीन विभागों में धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब

Aarti Verma
Last updated: 2025/04/28 at 5:25 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

यूसीसी पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं के पंजीकरण को लेकर सीडीओ ने ली समीक्षा बैठक

तीन विभागों में धीमी प्रगति पर नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब

देहरादून में 87 प्रतिशत कार्मिकों का पंजीकरण का काम पूरा, शेष प्रक्रियाधीन।

यूसीसी पोर्टल पर  कार्मिकों का  शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें- सीडीओ ने दिए निर्देश।

देहरादून : 28 अप्रैल, 2025(सू.वि.)
जनपद में सरकारी विभागों में कार्यरत कार्मिकों का यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के अंतर्गत विवाह एवं अन्य सेवाओं के पंजीकरण प्रक्रिया की प्रगति को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। उन्होंने समस्त विभागीय नोडल अधिकारियों को सरकारी कर्मचारियों के विवाह एवं अन्य सेवाओं का शत प्रतिशत पंजीकरण कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान बताया गया कि देहरादून जनपद में 87 प्रतिशत सरकारी कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और विद्युत विभाग में कार्मिकों के पंजीकरण की धीमी प्रगति और संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक में प्रतिभाग न करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित नोडल अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य विकास अधिकारी सख्त निर्देश दिए कि विभागीय कार्मिकों का यूसीसी पोर्टल पर शत प्रतिशत पंजीकरण करवाना सुनिश्चित किया जाए। पंजीकरण के लिए जो कार्मिक छूट गए है, आगे से उनका पंजीकरण करवाने के बाद ही वेतन आहरण किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि यूसीसी से संबंधित सेवाएं, विशेष रूप से विवाह पंजीकरण के क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने एवं सरकारी कार्मिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण के लिए शिविर लगाए जाए। जहां पर तकनीकी समस्या आ रही है, उसको संज्ञान में लाया जाए। ताकि तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान कराया जा सके।

बैठक में बताया गया कि जनपद देहरादून के सरकारी कार्यालयों में आउट सोर्स, संविदा, दैनिक सहित कुल 30831 कार्मिक कार्यरत है। इसमें से 6150 विवाहित कार्मिकों में से 5321 कार्मिकों का पंजीकरण कर लिया गया है। इसके साथ ही तलाकशुदा 70 कार्मिकों में से 26 कार्मिकों का भी पंजीकरण हो चुका है। पुलिस विभाग में 146, स्वास्थ्य में 49, शिक्षा में 70, लोनिवि में 92, सिंचाई में 59, पीएमजीएसवाई में 22 कार्मिक एवं अन्य विभागों सहित 829 कार्मिक पंजीकरण के लिए अवशेष है। जिनके पंजीकरण का कार्य प्रक्रियाधीन है।

वीसी में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, समन्वयक आईएमआईएस कमल किरन सहित वर्चुअल माध्यम से विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान

उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील

नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma April 28, 2025 April 28, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा व प्रदेशभर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश…
Next Article कोतवाली किच्छा और खटीमा क्षेत्रांतर्गत पेट्रोल पंप पर डकैती करने वाले शातिर गिरोह का हुआ भंडाफोड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

राष्ट्रीय स्तर पर SDRF उत्तराखण्ड का परचम, CBRN प्रतियोगिता में हासिल किया द्वितीय स्थान
उत्तराखंड November 6, 2026
उत्तराखंड में ₹1475 करोड़ के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 62 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तराखंड November 6, 2026
विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील
उत्तराखंड November 6, 2026
नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड November 6, 2026
देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड November 6, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?