By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: अब डोईवाला में सौंग नदी के समीप जल्द बनेगा शवदाह गृह, विभागीय मंत्री अग्रवाल ने दी स्वीकृति
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > breaking > अब डोईवाला में सौंग नदी के समीप जल्द बनेगा शवदाह गृह, विभागीय मंत्री अग्रवाल ने दी स्वीकृति
breakingउत्तराखंड

अब डोईवाला में सौंग नदी के समीप जल्द बनेगा शवदाह गृह, विभागीय मंत्री अग्रवाल ने दी स्वीकृति

Aarti Verma
Last updated: 2024/02/13 at 5:39 AM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

अब डोईवाला में सौंग नदी के समीप जल्द बनेगा शवदाह गृह, विभागीय मंत्री अग्रवाल ने दी स्वीकृति

नगर पालिका डोईवाला ने मंत्री अग्रवाल को भेजा था प्रस्ताव

डोईवाला से आरती वर्मा : अब डोईवाला की जनता को अंतिम संस्कार के लिए दिक्कतें पैदा नहीं होंगी। नगर पालिका परिषद डोईवाला की ओर से शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को स्थायी शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर मंत्री अग्रवाल ने एक करोड़ 23 लाख 16 हजार रूपये की लागत से बनने वाले शवदाह गृह पर अपना अनुमोदन दिया है।

 

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि डोईवाला में स्थायी शवदाह गृह नहीं होने से दिक्कतें पैदा होती थी। कहा कि वर्षाकाल के दौरान यह परेशानी अधिक होने के चलते वर्षों से स्थायी शवदाह गृह की मांग लगातार की जा रही थी। डा. अग्रवाल ने बताया कि उनका गृहक्षेत्र भी डोईवाला होने से यह आवश्यकता उन्हें भी महसूस हुई है।

 

डा. अग्रवाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद डोईवाला की ओर से शवदाह गृह के निर्माण को प्रस्ताव भेजा गया। जिसे अति आवश्यक पाते हुए उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है। उन्होंने बताया कि यह शवदाह गृह डोईवाला-ऋषिकेश के मार्ग के समीप सौंग नदी के बायीं ओर बनाया जाएगा।

 

डा. अग्रवाल ने बताया कि शवदाह गृह के लिए 01 करोड़ 23 लाख 16 हजार रूपये पर उनकी ओर से स्वीकृति दी गई है। बताया कि जल्द ही जीओ जारी कर इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे डोईवाला की जनता को इस बड़ी परेशानी से निजात मिल सकेगी और शव का अंतिम संस्कार सुरक्षात्मक तरीके से हो सकेगा।

 

डा. अग्रवाल ने बताया कि 123.16 लाख की लागत से बनने वाले शवदाह गृह में लकड़ी का गोदाम, प्रतीक्षालय, केयर टेकर रूम, शौचालय, चार अंतिम संस्कार के लिए चिमनीनुमा शेड, अंतिम संस्कार पूजा स्थल, पाथवे का निर्माण आदि किया जाएगा।

You Might Also Like

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…

अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या

मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना

जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Doiwala news
Aarti Verma February 13, 2024 February 13, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article छात्रों के बीच पहुँची दून पुलिस, चलाई यातायात नियमो की पाठशाला
Next Article राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में बस में लगी भीषण आग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

बुजुर्गों की सुरक्षा, पेंशन और जरूरतमंद परिवारों की सहायता से लेकर जन सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस…
उत्तराखंड October 12, 2026
अग्निवीरों को भर्ती में छूट, बाल वीरता पुरस्कार योजना समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी
उत्तराखंड October 12, 2026
बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या
उत्तराखंड October 12, 2026
मकान मालिकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 41 चालान, ₹4.10 लाख का जुर्माना
उत्तराखंड October 11, 2026
जनपद पौड़ी, दंगलेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने खाई से घायल को किया रेस्क्यू…
उत्तराखंड October 10, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?