By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: 13 सितम्बर तक होंगे ऑनलाइन एडमिशन, 14 को शुल्क जमा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > 13 सितम्बर तक होंगे ऑनलाइन एडमिशन, 14 को शुल्क जमा
उत्तराखंडशिक्षा

13 सितम्बर तक होंगे ऑनलाइन एडमिशन, 14 को शुल्क जमा

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/10 at 12:52 PM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश को फिर खुला समर्थ पोर्टल

 

विभागीय मंत्री डॉ. रावत के निर्देश पर हुई कार्रवाई

 

देहरादून : 10 सितम्बर 2024 प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय विश्वविद्यालय परिसरों एवं सम्बद्ध निजी व सरकारी महाविद्यालयों में प्रवेश से वंचित रह गये छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिये एक और मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने 11 से 14 सितम्बर तक एक बार फिर समर्थ पोर्टल को खोलने का निर्णय लिया है। अभी तक प्रवेश लेने से वंचित रह गये छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे।

 

सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि प्रदेश में उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश से कोई भी छात्र-छात्राएं वंचित न रह जाय, इसके लिये विभाग ने एक बार फिर से समर्थ पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। जिसके तहत प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राएं 13 सितम्बर तक राज्य के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश ले सकेंगे तथा 14 सितम्बर तक प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।

 

उन्होंने बताया कि अभी तक राज्य के कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से सम्बद्ध शिक्षण संस्थानों में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु 122458 छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं तथा 73637 ने प्रवेश ले लिया है। जिसमें स्नातक स्तर पर पंजीकरण कराने वाले छात्रों की कुल संख्या 94567 है तथा परास्नातक स्तर पर 27891 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। जबकि स्नातक स्तर पर 60862 तथा परास्नातक स्तर पर 12775 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिये 21722, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय 27925 तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 11215 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। इसी प्रकार परास्नातक स्तर पर कुमांऊं विश्वविद्यालय में 4695, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय 5389 तथा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में 2691 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया।

 

डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा सूबे के प्रत्येक छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षित बनाना है जिसके लिये सरकार हर संभव प्रयास में जुटी है।

You Might Also Like

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित

राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…

देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार

ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Dr Dhan Singh Rawat
Aarti Verma September 10, 2024 September 10, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम
Next Article देहरादून: ढकरानी पावर हाउस नहर में SDRF ने 34 वर्षीय युवक का शव किया बरामद…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए देहरादून में विशेष अभियान तेज, 806 लाइटें चिह्नित
उत्तराखंड October 27, 2026
राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर डीएम सख्त, व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरतने के निर्देश…
उत्तराखंड October 27, 2026
देहरादून के 30 क्षेत्रों में चला सुरक्षित बचपन अभियान, स्कूली बच्चों को बताए सुरक्षा और कानूनी अधिकार
उत्तराखंड October 27, 2026
ब्यानगढ़ में स्कूटी नदी में गिरने से युवक की मौत, गोमती नदी से बरामद हुआ शव…
उत्तराखंड October 27, 2026
मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, खाद्य विभाग की 27 दुकानों पर जांच
उत्तराखंड October 26, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?