By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर प्लम्बर सम्मान समारोह, 33 कर्मियों को टूल किट देकर किया सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर प्लम्बर सम्मान समारोह, 33 कर्मियों को टूल किट देकर किया सम्मानित
उत्तराखंड

देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर प्लम्बर सम्मान समारोह, 33 कर्मियों को टूल किट देकर किया सम्मानित

Aarti Verma
Last updated: 2026/03/11 at 3:04 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून में विश्व प्लम्बर दिवस पर प्लम्बर सम्मान समारोह, 33 कर्मियों को टूल किट देकर किया सम्मानित

देहरादून : 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान में किया गया। प्लम्बर सम्मान समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी / उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिये विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता यथा प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया। प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स द्वारा पेयजल योजनाओं का कुशल संचालन एवं रख-रखाव के कारण लोगों को घरों में नल से शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण से जल जनित बीमारियों में कमी तथा शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयी है। प्लम्बर सम्मान समारोह कार्यक्रम जनपद स्तर के अतिरिक्त समस्त 06 विकासखण्डों में आयोजित किया गया।

विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर समस्त उपस्थितों को अपने परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों समाज और आने वाली पीढियों को जल संरक्षण, संवर्द्धन, पेयजल स्रोतों के संरक्षण करने की शपथ दिलवायी गयी।

विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी, कंचन रावत, सचिन अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम मिशन, देहरादून, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्मिकों तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप

बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma March 11, 2026 March 11, 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ‘जल जीवन मिशन 2.0’ को बताया ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक निर्णय
Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर SDRF जौलीग्रांट में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैम्प आयोजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून प्रेमनगर की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से चिन्हित कर तैयार होगा समाधान का रोडमैप
उत्तराखंड October 6, 2026
बड़ी खबर : प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट…
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
उत्तराखंड October 5, 2026
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेक प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड October 5, 2026
एड्स जागरूकता को लेकर देहरादून में हुआ ‘रेड रन’ मैराथन का आयोजन…
उत्तराखंड October 4, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?