रिपोर्टर : आरती वर्मा,
टिहरी गढ़वाल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे,, किराएदारों के सत्यापन के आदेश के चलते थाना मुनि की रेती प्रभारी रितेश शाह ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें 56 मालिकों के किराएदारों का सत्यापन न करने पर 5 लाख 60 हजार रुपए का चालान किया है, वहीं दूसरी और अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत 74 किरायेदारों का भौतिक सत्यापन किया गया। ओर मकान मालिकों को किरायेदारों का सत्यापन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इतना ही नहीं थाना मुनि की रेती के प्रभारी द्वारा ढालवाला, चौकी क्षेत्र के आनंद विहार, सकलानी मोहल्ला, मित्र बिहार, राजीव नगर, चोदह गांव सहित वार्ड नंबर 9 ओर 10 वार्ड मे सत्यापन का कार्य किया गया है ।
थाना मुनि की रेती प्रभारी रितेश शाह ने किरायेदारों का सत्यापन करने के लिए पहले ही निर्देश दिए थे, लेकिन सभी आदेशों को दर किनार करते हुए मकान मालिक किराएदारों का सत्यापन नहीं करा रहे थे, इसको लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की कार्रवाई के कारण मकान मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है।



