By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: देहरादून परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > देहरादून परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उत्तराखंड

देहरादून परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Aarti Verma
Last updated: 2025/08/14 at 1:32 PM
Aarti Verma
Share
2 Min Read
SHARE

 

गर्व, उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाएगा आजादी का जश्न,

देहरादून परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी, डीएम सविन बंसल ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

देहरादून : 14 अगस्त 2025,
आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और गर्व के साथ मनाया जाएगा। देहरादून परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि, महानुभाव व गणमान्य आगंतुकों की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, मार्ग संचालन, विद्युत आपूर्ति, स्वागत-सत्कार, स्वच्छता और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि सभी नोडल अधिकारी माइक्रो प्लानिंग के तहत कार्य करें और आपसी तालमेल के साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को मंच पर सम्मानित करने की समुचित व्यवस्था की जाए।

साउंड सिस्टम, लाइव प्रसारण के लिए एलईडी की उपयुक्त व्यवस्था रखें। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, सेफ हाउस, फोटो गैलरी सहित गणमान्य आगंतुकों के लिए बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समारोह से जुड़ी कोई भी व्यवस्था अधूरी न रहे और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इस दौरान उन्होंने पुलिस परेड/सलामी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में भी जानकारी ली और निर्धारित समय के अनुसार व्यवस्थित तरीके से कार्यक्रम का संचालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह सहित लोनिवि, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

 

You Might Also Like

विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील

नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की

देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…

राज्य की बेशकीमती जमीनों को औने पौने दामों पर बेचने का लगाया आरोप

गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा: भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल; 2 लापता की तलाश जारी…

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Dm savin bansal
Aarti Verma August 14, 2025 August 14, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 7.84 ग्राम हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार…
Next Article मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

विकासनगर: दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाएं, चाइनीज सामान से करें परहेज, स्वदेशी अपनाने की कुलदीप कुमार ने की अपील
उत्तराखंड November 6, 2026
नीरज कश्यप ने धनतेरस, दीपावली और भाई दूज पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की
उत्तराखंड November 6, 2026
देहरादून : लामबगड़ में सड़क दुर्घटना, एसडीआरएफ ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल…
उत्तराखंड November 6, 2026
राज्य की बेशकीमती जमीनों को औने पौने दामों पर बेचने का लगाया आरोप
उत्तराखंड November 5, 2026
गंगोत्री हाईवे पर भीषण हादसा: भागीरथी नदी में गिरी इनोवा, 4 की मौत, 1 घायल; 2 लापता की तलाश जारी…
उत्तराखंड November 5, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?