By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: राजपुर : रेडियोएक्टिव उपकरण संदिग्ध व्यक्तियों के साथ बरामद, 5 गिरफ्तार…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > राजपुर : रेडियोएक्टिव उपकरण संदिग्ध व्यक्तियों के साथ बरामद, 5 गिरफ्तार…
उत्तराखंडक्राइम

राजपुर : रेडियोएक्टिव उपकरण संदिग्ध व्यक्तियों के साथ बरामद, 5 गिरफ्तार…

Aarti Verma
Last updated: 2024/07/12 at 2:53 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

राजपुर : 11-07-24 को थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ब्रुक एण्ड वुडस सोसाइटी में स्थित श्वेताभ सुमन के फ्लैट, जिसे उनके द्वारा कुछ लोगों को किराये पर दिया गया है, उक्त फ्लैट में कुछ संदिग्ध व्यक्ति आये हैं जो अपने साथ सम्भवत: कोई रेडियोएक्टिव पदार्थ व अन्य सामग्री लेकर आये हैं, जिनके द्वारा उक्त डिवाइस की खरीद फरोख्त की बात की जा रही है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।

 

मौके पर पुलिस टीम को उक्त मकान में 05 व्यक्ति मौजूद मिले जिनके पास से मौके से एक डिवाइस जिस पर Radiography Camera Manufatured By – Board Of Radiation And Isotope Technology Government Of India Department Of Atomic Energy BARC/BRIT Vashi Complex Sector 20 Vashi Navi Mumbai लिखा हुआ था, मिला। साथ ही एक काले रंग का बाक्स मिला जिसमें उक्त व्यक्तियों द्वारा रेडिया एक्टिव पावर आर्टिकल होना तथा उसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात बताई गई ।

 

मौके पर मौजूद व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर उनके द्वारा अपना नाम: 01: सुमित पाठक पुत्र देवेन्द्र पाठक निवासी: बी-8 विजयनगर आगरा हाल फ्लैट नं0: 202 आधार अपार्टमेंट नगला बघेल दयाल बाग न्यू आगरा उत्तर प्रदेश 02: तबरेज आलम पुत्र रिजवान निवासी: रिढी ताजपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश 03: सरवर हुसैन पुत्र साबिर अहमद निवासी: 153 मोहन गार्डन उत्तम नगर थाना रनौला नई दिल्ली 04: जैद अली पुत्र उबैद अली निवासी: बडोवाली मस्जिद थाना जहांगीराबाद भोपाल मध्य प्रदेश तथा 05: अभिषेक जैन पुत्र मयंक जैन निवासी: बी – 607 टॉप रेजिडेन्सी नियर मित्तल कालेज थाना करोल भोपाल बताया।

 

पूछताछ में अभियुक्त तबरेज आलम द्वारा उक्त डिवाइस को 10 से 11 महीने पूर्व सहारनपुर निवासी अपने परिचित राशिद उर्फ समीर से खरीदने की बात बताई गई तथा आज आगरा निवासी सुमित पाठक से उक्त डिवाइस की खरीद फरोख्त की बात करने देहरादून आने की बात बताई गयी। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर दिल्ली तथा फरीदाबाद के कुछ अन्य लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

 

मौके पर पुलिस टीम द्वारा रेडिएशन फैलने की सम्भावना के दृष्टिगत उक्त उपकरणों वाले कमरे को सील करते हुए मौके पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिनके द्वारा अपने पास मौजूद Teletector, Alscine Monitor तथा Mini Rad Bita Internal उपकरणों से उक्त डिवाइस की जांच करने पर उसमें रेडियो एक्टिव तत्व होने की सम्भावना जताई गई।

 

जिस पर तत्काल अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें इसकी सूचना दी गई। उक्त डिवाइस के के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इस प्रकार की डिवाइसों का निर्माण मुबई स्थित भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर में किया जाता है, जो मेडीकल फील्ड तथा बडी-बडी पाइप लाइनों में लीकेज चैक करने के काम आती हैं। जिस पर मेल के माध्यम से भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर को उक्त डिवाइस के सम्बन्ध में जानकारी दी गई, जिस पर नरोरा बुलंदशहर से नरोरा एटोमिक पावर स्टेशन से की रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम आज मौके पर पहुंची,

 

जिनके द्वारा लगभग 03 से 04 घंटे तक उक्त डिवाइस का परीक्षण किया गया तथा परीक्षण के उपरान्त टीम द्वारा प्रथम दृष्टया उक्त डिवाइस में रेडियो एक्टिव पदार्थ न होने परन्तु उसमें कुछ अन्य कैमिकल मौजूद होने पर उक्त डिवाइस को परीक्षण हेतु भाभा एटोमिक रिसर्च सेन्टर में भेजे जाने की बात बताई गयी, जिसके सम्बन्ध में रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम से विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है।

 

मौके पर बरामद डिवाइस के सम्बन्ध में उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 166/24 धारा: 270, 271 व 272 भारतीय न्याय संहिता 2023 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए उक्त सभी व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

 

01: सुमित पाठक पुत्र देवेन्द्र पाठक निवासी: बी-8 विजयनगर आगरा हाल फ्लैट नं0: 202 आधार अपार्टमेंट नगला बघेल दयाल बाग न्यू आगरा उत्तर प्रदेश

 

02: तबरेज आलम पुत्र रिजवान निवासी: रिढी ताजपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश

 

03: सरवर हुसैन पुत्र साबिर अहमद निवासी: 153 मोहन गार्डन उत्तम नगर थाना रनौला नई दिल्ली

 

04: जैद अली पुत्र उबैद अली निवासी: बडोवाली मस्जिद थाना जहांगीराबाद भोपाल मध्य प्रदेश तथा

 

05: अभिषेक जैन पुत्र मयंक जैन निवासी: बी – 607 टॉप रेजिडेन्सी नियर मित्तल कालेज थाना करोल, भोपाल मध्य प्रदेश

You Might Also Like

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma July 12, 2024 July 12, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा…
Next Article ब्रेकिंग : मंगलौर उपचुनाव तीसरा राउंड की मतगणना समाप्त…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

सेलाकुई में अवैध खुखरी के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड क्राइम October 19, 2026
देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?