By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रेखा आर्या ने चोपता में ‘जनता दरबार’ के जरिए समस्याओं का किया निराकरण, केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया विश्वास…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रेखा आर्या ने चोपता में ‘जनता दरबार’ के जरिए समस्याओं का किया निराकरण, केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया विश्वास…
उत्तराखंड

रेखा आर्या ने चोपता में ‘जनता दरबार’ के जरिए समस्याओं का किया निराकरण, केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का जताया विश्वास…

Aarti Verma
Last updated: 2024/09/26 at 12:41 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

 

अगस्त्यमुनि के चोपता में रेखा आर्या ने ‘जनता दरबार’ के माध्यम से किया क्षेत्रवासियों की अनेक समस्याओं का निराकरण, कहा- हमारी सरकार हर पात्र व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध

मंत्री ने किया केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा, बोलीं- बाबा केदार को ‘कमल’ अर्पित करेगी क्षेत्र की जनता

चोपता: अपने रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या गुरुवार को चोपता के श्री तुंगेश्वर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ‘जनता दरबार’ में सम्मिलित हुईं। यहां उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और उनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण भी किया। जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग और वन विभाग से संबंधित कई समस्याएं एवं मांगें थीं, जिन्हें जल्द से जल्द दूर करने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आदेशित भी किया।

मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में आए कई लोगों से मिल कर इस बात पर संतोष जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहीं विकास योजनाओं को लेकर हमारे पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी पूर्ण रूप से सजग व् जागरूक हैं और इन योजनाओं का लाभ निरंतर वंचितों तक पहुंच रहा है। उन्होंने चोपता में दोहराया कि, हमारी सरकार का ये संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति विकास योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे।

कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के लाभार्थियों से भी भेंट की और उन्हें यह जान कर ख़ुशी हुई कि योजना के लाभार्थियों को समय से मदद मिल रही है। कार्यक्रम में मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया।

इस ‘जनता दरबार’ आयोजन में क्षेत्र के कई महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे जिनका मंत्री रेखा आर्या ने निरिक्षण किया ओर इन्हें चलाने वाली मातृ शक्ति का उत्साह बढ़ाया। आर्या बोलीं कि उत्तराखंड की हमारी सभी महिलाएं जीवट इच्छाशक्ति की धनी हैं और प्रदेश के विकास में इनकी अग्रणी भूमिका है।

केदारनाथ उपचुनाव से जुड़े विषय पर बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी और जनता का आशीर्वाद उनके दल को ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का हर कोना विकास की एक अभूतपूर्व यात्रा से जुड़ रहा है और केदारनाथ क्षेत्र तो इस विकास यात्रा का एक विशिष्ट पड़ाव है। आर्या बोलीं की उन्हें पूरा विश्वास है कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता भाजपा के उम्मीदवार को जिता कर, बाबा केदार के चरणों में ‘कमल’ का फूल अर्पित करेगी।

आज के इस कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या के साथ रुद्रप्रयाग जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कोऑर्डिनेटर दलबीर सिंह दानू, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी विक्रम सिंह कंडारी, जिला पंचायत सदस्य-चोपता सुनीता बर्तवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट, जगदीश नेगी, सचिन रावत सहित अनेकों वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां

CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…

जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश

ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब

मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी

TAGGED: Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Dehradun news uttrakhand news, Minister rekha aarrya
Aarti Verma September 26, 2024 September 26, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article मुनि की रेती पुलिस का देर रात्रि अभियान: 51 चालान, 6 वाहन सीज…
Next Article देहरादून- कालसी क्षेत्रान्तर्गत लालढांग के पास एक ट्रक खाई में दुर्घटनाग्रस्त, SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मसूरी विन्टरलाईन कार्निवाल-2026 को भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन शुरू की तैयारियां
उत्तराखंड October 29, 2026
CM धामी ने अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 के समापन समारोह में किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड October 29, 2026
जिलाधिकारी ने 46 गांवों में संचालित योजनाओं की समीक्षा कर पात्र परिवारों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड October 29, 2026
ट्रांसफर नियमों की बाधाएं दूर करने पर जोर, विभागों से स्थायी समाधान के प्रस्ताव तलब
उत्तराखंड October 29, 2026
मिठाई की दुकानों पर निर्माण और अवसान तिथि लिखने के निर्देश, स्कूलों के भोजन की भी जांच, नियमों की अनदेखी पर नोटिस जारी
उत्तराखंड October 28, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?