By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गणतंत्र दिवस 2025: पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, सम्मानित किए पुलिस कर्मी…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > गणतंत्र दिवस 2025: पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, सम्मानित किए पुलिस कर्मी…
उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस 2025: पुलिस महानिदेशक ने किया ध्वजारोहण, सम्मानित किए पुलिस कर्मी…

Aarti Verma
Last updated: 2025/01/26 at 11:11 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

देहरादून गणतंत्र दिवस : के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महोदय ने ध्वजारोहण कर सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक ने फायर स्टेशन, रुद्रप्रयाग को Best Fire Station की ट्रॉफी एवं पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस 2025 के अवसर पर राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ एवं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ प्रदान कर सभी को बधाई दी।

अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहा आज हम सभी 76वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर यहां एकत्रित हुए हैं। यह दिन केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हमारे देश की लोकतांत्रिक आत्मा का प्रतीक है। वर्ष 1950 में आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ था, जो इस देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है।

सबसे पहले, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को मैं नमन करता हूं, जिनके त्याग, परिश्रम और नेतृत्व से हमें यह गौरवशाली दिन देखने का अवसर मिला।

उत्तराखंड पुलिस के मेरे साथियों, आप सभी इस राज्य के प्रहरी हैं। आपकी निष्ठा, समर्पण और कर्तव्यपरायणता से उत्तराखंड पुलिस ने हर परिस्थिति में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के 01 कर्मी को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, 05 को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्रदान कर गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर 08 पुलिस कार्मिकों को मा. राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, 15 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ एवं 30 पुलिस कार्मिकों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ प्रदान किया गया है। आप सभी पुलिस कार्मिकों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर मैं पुनः आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ और अपेक्षा करता हूँ कि कठिन परिश्रम, निष्ठा, ईमानदारी व उत्तम आचरण से हम अपनी बेहतर छवि को आम जन मानस में उज्जवल बनाए रखने की दिशा में निरन्तर अग्रसर रहेंगे।

इस अवसर पर वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन / अभिसूचना एवं सुरक्षा सहित समस्त पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक सहित पुलिस मुख्यालय समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने

दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…

डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं

डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा

देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma January 26, 2025 January 26, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article निर्दलीय प्रत्याशी सोनी कुरैशी भड़की मुस्लिम समाज पर…
Next Article उत्तराखण्ड में नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2024-25 के लिए लागू आदर्श आचरण संहिता समाप्त…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, नामी रेस्टोरेंटों से लिए चार नमूने
उत्तराखंड October 17, 2026
दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी को लेकर डीएम सख्त, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई…
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक सुनिश्चित होंगी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं
उत्तराखंड October 17, 2026
डीएम डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक, परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
उत्तराखंड October 17, 2026
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र; विकास कार्यों को गति देने का आह्वान
उत्तराखंड October 17, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?