By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: गुरुकुल में गणतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > गुरुकुल में गणतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
उत्तराखंड

गुरुकुल में गणतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

Aarti Verma
Last updated: 2024/01/28 at 11:01 AM
Aarti Verma
Share
3 Min Read
SHARE

 

हरिद्वार:(जीशान मलिक)गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में गणतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमदेव शतान्शु ने ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा की हम सभी को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आकर मिलकर करना होगा।हम सभी के लिए यह सौभाग्य की बात है की हमें गुरुकुल कांगड़ी में सेवा करने का अवसर मिला है। देश की आजादी के आन्दोलन में गुरुकुल के संस्थापक अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद महाराज व यहां के ब्रह्मचारियों का बहुमूल्य योगदान रहा है। आज दुनिया में भारत का गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढा है सारी दुनिया ने भारत की प्रतिभा व युवा नेतृत्व को स्वीकार किया है।

विगत दिनों सम्पन्न हुए अयोध्या मे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह व पिछले दिनों अंतरिक्ष अभियान में अपनी प्रतिभा का लोहा दुनिया के सामने स्थापित कर भारत ने विश्व पटल पर स्थापित की है।आज दुनिया के देश आशा भरी निगाहों से भारत की ओर देख रहे है।

इस मौके पर उन्होंने देश के शहीदों को नमन करते हुए युवाओं से भारतीय गौरवशाली संस्कृति व संस्कारों के साथ आगे बढते हुए अपने देश के संविधान द्वारा प्राप्त अधिकार का प्रयोग करते हुए देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को आधार मानते हुए राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान करते हुए गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रो आर सी दुबे, प्रो नवनीत, प्रो. एल.पी.पुरोहित, प्रो. अम्बुज शर्मा,प्रो.प्रभात सैंगर,प्रो.डी.एस.मलिक, प्रो देवेन्द्र गुप्ता, प्रो विवेक गुप्ता, प्रो.मृदुला जोशी, प्रो हेमलता के. असि. प्रोफेसर डॉ विपिन कुमार शर्मा, डॉ विनोद कुमार, डॉ जसपाल, डॉ दिलीप कुशवाहा, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ उधम सिंह, डॉ रविन्द्र कुमार, डा. गगन माटा, डा. अजेन्द्र, डा. अजित तोमर, डॉ.नितिन काम्बोज, डॉ.सुहास, डा.वेदव्रत, प्रशासनिक कार्य के कुलसचिव प्रो.सुनील कुमार शिक्षकेत्तर कर्मचारी गिरीश चन्द्र जोशी,दीपक नेगी, प्रवीण कुमार, रसना को श्रेष्ठ कर्मचारी के रूप में स्मृति चिन्ह देकर व शाल पहनाकर कुलपति ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर एन सी सी व एन एस एस के कैडेट्स द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे बेहतर प्रदर्शन के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा.शिव कुमार चौहान ने किया।

You Might Also Like

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल

मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान

राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…

देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…

शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Haridwar news
Aarti Verma January 28, 2024 January 28, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article राइजअप कम्युनिटी फाउंडेशन का सम्मान समारोह आयोजित
Next Article उत्तराखंण्ड राज्य इतिहास एवं संस्कृति की दृष्टि से अत्यन्त समृद्ध राज्य है : धन सिंह रावत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

धामी सरकार के प्रयासों से एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति, पांच जिलों ने 100% से अधिक लक्ष्य किया हासिल
उत्तराखंड November 3, 2026
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान
उत्तराखंड November 3, 2026
राजवीर सिंह खत्री की ओर से क्षेत्रवासियों को दीपावली एवं भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं…
उत्तराखंड November 3, 2026
देहरादून : दुगड्डा के समीप नदी किनारे से SDRF ने बरामद किया अज्ञात व्यक्ति का शव…
उत्तराखंड November 3, 2026
शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश,…
उत्तराखंड November 2, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?