By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक: शहरी विकास मंत्री ने दिए तेजी और पारदर्शिता के निर्देश…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक: शहरी विकास मंत्री ने दिए तेजी और पारदर्शिता के निर्देश…
उत्तराखंड

उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक: शहरी विकास मंत्री ने दिए तेजी और पारदर्शिता के निर्देश…

Aarti Verma
Last updated: 2024/11/18 at 12:55 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ0 प्रेम चन्द अग्रवाल ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर के प्राधिकरणों की समय-समय पर समीक्षा बैठकें की जाती रही हैं जिसमें आज उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अंतर्गत किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि किच्छा में लगभग 09 करोड़ 63 लाख रूपये में बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है जबकि खटीमा में लगभग 08 करोड़ 27 लाख रूपये में बस अड्डा लगभग पूर्ण होने की कगार पर है वहीं काशीपुर में पन्त पार्क का निर्माण भी लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही खटीमा में लगभग 25 लाख रूपये के दीनदयाल पार्क का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। खटीमा में लगभग 01 करोड़ रूपये से निर्मित कुष्ठ आश्रम का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

आवास विकास मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अंतर्गत 1872 ईडब्ल्यूएस आवासों को 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि रूद्रपुर में लगभग 51 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले ट्रांसपोर्ट नगर को विकसित किये जाने हेतु 46 एकड़ भूमि उपलब्ध करायी गई है जिसपर कार्ययोजना तैयार की जा रही है तथा जल्द ही इस पर कार्य प्रारंभ किया जायेगा।

मंत्री ने कहा कि आवास विकास विभाग द्वारा दो प्रकार के नक्शों की स्वीकृति प्रदान की जाती है जिसमें आवासीय भवनों हेतु 15 दिन तथा व्यावसायिक भवनों के नक्शों को 01 माह के अन्दर स्वीकृति प्रदान की जाती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि नक्शों पर एक ही बार में आपत्तियां लगाई जाएं तथा उपभोक्ताओं को किसी भी तरह से अनावश्यक परेशान न किया जाए।
मंत्री ने कहा कि उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत काफी समय से स्टाफ की कमी बनी हुई थी वर्तमान में जेई की 07 नियुक्तियां उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण में की गई हैं जिससे विकास कार्यों में तेजी के साथ-साथ पारदर्शिता भी बनी रहेगी। मंत्री ने कुछ नये विकास कार्यों जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में वेयरहाउस निर्माण, रूद्रपुर में रोड बाईडिंग का कार्य, नगर निकाय क्षेत्रों में पार्कों के सौन्दर्यीकरण आदि के लिए भी अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये।

आवास विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों को ससमय पूर्ण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से नवाचार को बढ़ावा देने की भी अपील की। उन्होंने उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण के अन्तर्गत हो रहे विकास कार्यों को जनता के बीच फ्लैस, बोर्ड, होर्डिंग तथा स्लाइड आदि के माध्यम से प्रचारित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष, उधमसिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण, जयकिशन, सचिव पंकज उपाध्याय तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You Might Also Like

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव

देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news, Minister Prem Chandra Agarwal
Aarti Verma November 18, 2024 November 18, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article लक्ष्मणझूला : चीला बैराज से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया एक शव बरामद…
Next Article ईश्वर चन्द अग्रवाल बने मौक्षधाम सेवा समिति के अध्यक्ष…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर
उत्तराखंड October 22, 2026
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य सचिव
उत्तराखंड October 22, 2026
देहरादून में आधुनिक तकनीक के संग रावण दहन, लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने मोहा मन
उत्तराखंड October 21, 2026
क्षतिग्रस्त नहर-पुलिया, जर्जर विद्यालय भवन, फसल में रोग और जलभराव की समस्याओं पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश…
उत्तराखंड October 21, 2026
देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?