By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: रिवायत ए रेशम : उत्तराखंड में रेशम उद्योग और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम…
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > रिवायत ए रेशम : उत्तराखंड में रेशम उद्योग और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम…
उत्तराखंड

रिवायत ए रेशम : उत्तराखंड में रेशम उद्योग और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम…

Aarti Verma
Last updated: 2025/02/16 at 12:46 PM
Aarti Verma
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखण्ड कोओपरेटिव रेशम फेडरेशन के सहयोग से बी.एस. नेगी महिला पॉलिटेक्निक में एक भव्य फैशन शो ” रिवायत ए रेशम” का आयोजन

रितु खण्डूरी विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखण्ड सरकार ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत।

देहरादून : रविवार शाम ओएनजीसी परिसर स्थित बी.एस. नेगी महिला पॉलिटेक्निक के सभागार में उत्तराखण्ड कोओपरेटिव रेशम फेडरेशन के सहयोग से एक भव्य फैशन शो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रितु खण्डूरी (विधानसभा अध्यक्ष) ने मुख्य अतिथि के रूप में व माननीय विधायक सविता कपूर ने अध्यक्षता कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया यूसीआरएफ की ओर से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को रेशम से बनी हुई शॉल और पहाड़ी टोपी भेंट की गयी।

उत्तराखण्ड कोओपरेटिव रेशम फेडरेशन द्वारा तैयार किए गए आकर्षक परिधानों जैसे शॉल, स्टोल, जैकेट, साड़ी, सूट, टोपी, टाई एवं स्कार्फ को संस्थान की छात्राओं ने मॉडल के रूप में बड़ी खूबसूरती से रैंप वॉक के माध्यम से प्रस्तुत किया। संस्थान में समय-समय पर आयोजित होने वाले फैशन शो छात्राओं को अपनी कलात्मकता को प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करती है।

कार्यक्रम में बोलते हुए रितु भूषण खण्डूरी ने महिला पॉलिटेक्निक की महिला सशक्तिकरण हेतु किए जा रहे प्रयासों एवं योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह स्थान पिछले तीन दशकों से अपनी एक अलग ही पहचान बनाये हुए है और निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने छात्राओं की कलात्मकता एवं अभिप्रेरणा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक सविता कपूर ने महिला उत्थान में संस्थान की भूमिका की प्रशंसा की और भविष्य में भी संस्थान को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक द्वारा संस्थान कैन्टीन एरिया के सौंदर्याकरण कितयक निधी से आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी जिसका कि आज विधिवत उद‌घाटन किया गया।

डॉ. गीता खन्ना ने कहा कि छात्राएं देश का भविष्य है और उनका आत्मनिर्भर और स्वावलंबी होना अति आवश्यक है। इस दिशा में बी एस नेगी महिला पॉलीटेक्निक की भूमिका सराहनीय है। उन्होंने कहा कि हर छात्रा के जीवन का एक उद्देश्य होना चाहिए और उसे पाने के लिए उसे हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

यू.सी.आर.एफ. के एम.डी. आनन्द शुक्ल ने कहा शिक्षा समाज के मुख्य स्तभों में से एक है और व्यवसायिक शिक्षा कैरियर के सपनों को साकार करने की सीढ़ी है। बी एस नेगी महिला पॉलिटेक्निक छात्राओं को तकनिकी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

तकनीकी शिक्षा छात्राओं को स्वावलंबी बनाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है और उनके उद्यमी बनने की दिशा का मार्ग भी प्रशस्त करती है। रात्राओं को आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार और समाज की उन्नति और प्रगति में योगदान करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मधु भट्ट (उपाध्यक्ष राज्य संस्कृति एवंकला परिषद), डॉ० गीता खन्ना (अध्यक्ष बाल संरक्षण आयोग उत्तराखण्ड सरकार), डा० आनंद शुक्ल (एम डी यूसीआरएफ), विनोद उनियाल (उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद), ज्योत्सना शर्मा (उपाध्यक्ष नित्यानंद स्वामी जन सेवा समिति), डॉ० राजेश उपाध्याय (सचिव यूबीटीईआर), जेपी ममगाई (पूर्व सूचना आयुक्त) राज्य सैरीकल्चर) रमिंद्री मंद्रवाल प्रबंध निदेशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग

डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…

पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…

नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक

जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma February 16, 2025 February 16, 2025
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article देहरादून : संगम नोज, प्रयागराज में SDRF उत्तराखंड पुलिस ने किया युवती का रेस्क्यू, हाइपोथर्मिया के कारण हो गयी थी अचेत…
Next Article रायपुर क्षेत्र में हुई नकबजनी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

मुख्यमंत्री धामी 23 नवंबर को बिंदुखत्ता में लोकथात संस्कृति महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग
उत्तराखंड November 22, 2026
डोईवाला प्रेस क्लब के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न, महेंद्र चौहान अध्यक्ष और राजेन्द्र वर्मा महामंत्री निर्वाचित…
उत्तराखंड November 22, 2026
पीपलकोटी में हादसा, पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत…
उत्तराखंड November 22, 2026
नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा जरूरी… पिरान कलियर में एडीजीपी ने युवाओं को किया जागरूक
उत्तराखंड November 22, 2026
जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में स्वगणना जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
उत्तराखंड November 21, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?