By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Bebak NewsBebak News
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Reading: डकैती की घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात वांछित चल रहे डकैत को थाना सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
Bebak NewsBebak News
Aa
  • उत्तराखंड
  • आस्था
Search
  • उत्तराखंड
  • पॉलिटिक्स
  • आस्था
  • क्राइम
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • वीडियो
  • Contact Us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Bebak News > Blog > उत्तराखंड > डकैती की घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात वांछित चल रहे डकैत को थाना सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तराखंड

डकैती की घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात वांछित चल रहे डकैत को थाना सहसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aarti Verma
Last updated: 2024/06/17 at 1:49 PM
Aarti Verma
Share
5 Min Read
SHARE

सहसपुर, देहरादून। 17.06.2024

ग्राम खुशहालपुर मे डकैती की घटना को अंजाम देने वाले कुख्यात वांछित चल रहे डकैत को थाना सहसपुर पुलिस ने किया हरिद्वार के कलियर से गिरफ्तार, कब्जे से तमंचा व कारतूस तथा डकैती की ज्वैलरी व नकदी बरामद ।

06/06/2024 को वादी फुरकान पुत्र स्व0 जिन्दा हसन निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर पर सूचना दी गई कि 5/6-06-2024 की रात को अज्ञात बदमाशो के द्वारा हमारे घर में घुसकर तमंचे की नोक पर बन्धक बनाकर घर से 70000/- रूपय नगदी व ज्वैलरी तथा स्कूटी संख्या UK16E-8417 लूटकर ले गये है । सूचना के आधार पर थाना सहसपुर पर मु0अ0सं0- 173/2024 धारा – 392/342 भादवि0 बनाम अज्ञात लूट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सहसपुर द्वारा कुल 08 पुलिस टीमो का गठन किया गया जिसमें 04 पुलिस टीमों को घटनास्थल से चारो दिशाओं में सीसीटीवी कैमरो के अवलोकन व पतारसी / सुरागरसी हेतु व 01 टीम को जेल से छूटे एवं पूर्व अपराधी / हिस्ट्रीशीटर के सत्यापन एवं पतारसी /सुरागरसी हेतु तथा 03 टीमो को सीमावर्ती जनपदों (सहारनपुर, मुजफ्फनगर, पौंटा साहिब) के अपराधियो की जानकारी एवं पतारसी/ सुरागरसी हेतु रवाना किया गया । इसके अतिरिक्त SOG देहात को सर्विलांस सम्बन्धी कार्य एवं सुरागरसी / पतारसी का दायित्व सौंपा गया ।

जिसके फलस्वरूप आज 14.06.2024 को तिमली से धर्मावाला के बीच जंगल में पुलिस व बदमाशों की मुटभेड हो जाने पर हुई फायरिंग में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश बबलू बादशाह घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश रमजानी को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियुक्त फरीद उर्फ नजीर को कलियर से मय माल के गिरफ्तार किया जा चुका है ।

16.06.2024 को मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त सलमान उर्फ साहिल उर्फ शाहरुख उर्फ आबिद उर्फ सोनू पुत्र फरीद तेली उर्फ नजीर निवासी मदीना कॉलोनी सरवत मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल नई बस्ती पिरान कलियर हरिद्वार उत्तराखंड उम्र 27 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर हरिद्वार के कलियर के पास स्थित ग्राम बाजूहेड़ी से डकैती के माल सहित गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से अवैध तमंचा .315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुये है । अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश करने के पश्चात जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया है।

पूछताछ का विवरण

पूछताछ में अभियुक्त सलमान उर्फ साहिल उर्फ शाहरुख उर्फ आबिद उर्फ सोनू द्वारा बताया गया कि हम लोग पुलिस के नाम का सहारा लेकर घर में घुस जाते और वारदात को अंजाम देते है । उसका साथी अभियुक्त रमजान उर्फ जानी उर्फ रमजानी पुत्र इश्हाक निवासी गदेंवड़ा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 जो कि खुशहालपुर निवासी फुरकान (वादी) की मौसी का लड़का है ।

जिनमें आपस में रंजिश के चलते उससे बदला लेने के लिये उसके घर में मैने तथा मेरे अन्य साथियों 1.रमजानी 2. बबलू बादशाह, 3. फरीद उर्फ नजीर 4. साबिर 5. नसीम ने डकैती की है । रमजानी ने अपनी यूटिलिटी गाड़ी से ही हमे लाने ले जाने व रैकी करने का कार्य किया है ।

आपराधिक इतिहास

1.मु0अ0सं0- 173/2024 धारा – 342/392/412/120बी भादवि0

2.मु0अ0सं0- 184/2024 धारा – 25/3 आर्म्स एक्ट

अन्य अपराधों की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1. सलमान उर्फ साहिल उर्फ शाहरुख उर्फ आबिद उर्फ सोनू पुत्र फरीद तेली उर्फ नजीर निवासी मदीना कॉलोनी सरवट मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल नई बस्ती पिरान कलियर हरिद्वार उत्तराखंड उम्र 26 वर्ष ।

बरामदा माल

1. एक सफेद धातु की चैन लॉकेट सहित

2. दो सफेद धातु के पंचांगले

3. ₹6000/- रू0 नगद

4. एक अदद तमंचा- .315 बोर

5. 02 जिन्दा कारतूस

पुलिस टीम, थाना सहसपुर

1. प्रभारी निरीक्षक मुकेश त्यागी थाना सहसपुर जनपद देहरादून

2 उ0नि0 विनय मित्तल थाना सहसपुर जनपद देहरादून (विवेचक)

3.हे0का0 333 जितेन्द्र कुमार थाना सहसपुर जनपद देहरादून

4.कानि0 1132 सचिन कुमार थाना सहसपुर जनपद देहरादून

You Might Also Like

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए

स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं

विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…

चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…

TAGGED: Dehradun news uttrakhand news
Aarti Verma June 17, 2024 June 17, 2024
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Share
Previous Article डोडीताल ट्रैक पर फंसे दो ट्रैक्टर्स, एक की मौत, एक को किया रेस्क्यू…
Next Article टिहरी :  तीनधारा के पास खाई में गिरे व्यक्ति का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advt.

Latest News

देहरादून में विशेष दिव्यांग शिविर आयोजित, 25 दिव्यांगता प्रमाण पत्र बने और 7 नए बैंक खाते खोले गए
उत्तराखंड स्वास्थ्य October 21, 2026
स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया
उत्तराखंड October 21, 2026
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
उत्तराखंड October 21, 2026
विजयदशमी पर चारधाम के कपाट बंद होने की तिथियां तय, बदरीनाथ 16 नवंबर और केदारनाथ-यमुनोत्री 11 नवंबर को होंगे बंद…
उत्तराखंड October 20, 2026
चकराता: पुरोड़ी में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी पर्यटकों की कार दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर…
उत्तराखंड October 20, 2026
Bebak NewsBebak News
Follow US
© 2024 Bebak News. All Rights Reserved. | Developed By:Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?